फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 मार्च को लॉन्च हो रही है हौंडा डब्ल्यू-आरवी

Thu, 09 Mar 2017 08:41 PM IST
amarujala.com- Written by: अमित द्विवेदी
amarujala.com- Written by: अमित द्विवेदी Updated Thu, 09 Mar 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
honda wrv will launch on 16th march
हौंडा

आज के समय में लोगों को वह गाड़ियां ज्यादा पसंद आती हैं जिनका ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा हो, यही वजह है कि कॉम्पैक्ट कारों की बाजार में खूब मांग बढ़ी है। कुछ ऐसी ही चाहत लेकर हौंडा अपने एक नए प्रोडक्ट के साथ भारतीय बाजार में एंट्री मार रही है। कंपनी अब डब्‍ल्यूआर-वी को 16 मार्च को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस कार की खासियत क्या है और इस कार को कंपनी ने किसके लिए बनाया है।

honda wrv will launch on 16th march
हौंडा

कांसेप्ट  
हौंडा के अनुसार उसने इस कार को तीन कांसेप्ट पर बनाया है जिसमें अर्बन एक्टिव लाइफस्टाइल- ऊंची सीट पोजीशन और ऊंचा ग्राउंड क्‍लीयरेंस, स्मार्ट-मैनुअरेबि‌लिटी, कॉम्पैक्ट एक्सटीरियर जगह वाली केबिन के साथ तथा तीसरा प्लेजर-उच्च गुणवत्ता वाले इंटीरियर, उच्च फ्यूल एफी‌सिएंशी के साथ। इसको ध्यान में रखकर हौंडा ने डबल्यूआर-वी को तैयार किया है। 

honda wrv will launch on 16th march
हौंडा

डिजाइन
इसके डिजाइन में तीन जरूरी चीजों का ध्यान रखा गया है स्ट्रेंथ, टफनेस और स्पेशस। मजबूती की बात करें तो इसका सामने का हिस्सा और पिछला हिस्सा काफी आक्रामकता का परिचय देता है। इसमें दी गई खासतौर पर एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट इसे एक अलग दिखने वाली कार की श्रेणी में खड़ा करती हैं। इसका सामने का हिस्सा विंग फेस के साथ काफी मजबूत नजर आता है। इसकी लाइटें न सिर्फ अपनी उपयोगिता साबित करती हैं बल्कि इससे गाड़ी को एक अलग लुक मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
honda wrv will launch on 16th march
हौंडा

इंजन
हौंडा की अन्य कारों की तरह इसमें भी पेट्रोल का लोकप्रिय आईवीटेक और डीजल का आईडीटेक इंजन अपनी भू‌मिका का निर्वाह करेगा। इसमें लगने वाले डीजल इंजन की क्षमता 1.5 लीटर आइडीटेक डीजल इंजन व 1.2 लीटर आईवीटेक पेट्रोल इंजन लगा है।

विज्ञापन
honda wrv will launch on 16th march
हौंडा

परफॉर्मेंस
इसके डीजल इंजन से 100 पीएस की शक्ति 3600 आरपीएम पर तथा 200 एनएम का टॉर्क 1750 आरपीएम पर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन 25.5 किमीप्रली का माइलेज देता है। जबकि इसके 1.2 लीटर आईवीटेक पेट्रोल इंजन से 90 पीएस की शक्ति व 110 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। इसका एआरएआई प्रमा‌‌णित माइलेज 17.5 किमीप्रली का है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed