{"_id":"58b808cb4f1c1b773583087a","slug":"after-bad-response-honda-stopped-mobilio-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबिलियो का गेम ओवर, अब नहीं बिकेगी कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मोबिलियो का गेम ओवर, अब नहीं बिकेगी कार
amarujala.com- Written by: अमित द्विवेदी
Updated Thu, 02 Mar 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : cardekho
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोडक्ट कितना भी अच्छा हो अगर वह ग्राहकों को पसंद न आए तो फिर उसकी अच्छाइयां, उसका अस्तित्व ज्यादा दिन तक कायम नहीं रख पातीं। होंडा ने आखिरकार अपनी एमपीवी मोबिलियो के प्रोडक्शन पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
इसकी खराब सेल का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले महीने इसकी एक भी युनिट की बिक्री नहीं हुई थी। अस्तित्व में आ रहे नए मानकों का हवाला देते हुए कंपनी ने इसकी बिक्री बंद कर दी है। यह कार पेट्रोल व डीजल दोनों ही मॉडलों में उपलब्ध है। अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत व डिटेल को अपनी वेबसाइट से नहीं हटाया है।
विज्ञापन
दिल्ली में इसकी कीमत 7 लाख 38 हजार रुपये से लेकर 12 लाख 54 हजार रुपये एक्सशोरूम है। कई वेबसाइटों पर प्रकाशित खबरों में होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ योचिरो उनो के हवाले से लिखा गया है कि इस कार प्रोडक्शन इसलिए बंद किया जा रहा है क्योंकि यह उन जरूरी मानकों को पूरा नहीं करती जो आने वाले कुछ समय में लागू होने वाले हैं।
विज्ञापन
2014 में इस गाड़ी को कंपनी ने मारूति सुजुकी अर्टिगा को टक्कर देने के लिए पेश किया था और शुरू में इसे अच्डा रिस्पांस भी मिला था। अब तक कंपनी ने इसकी कुल 40 हजार 789 युनिट की बिक्री की है। अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह इसका कोई रिप्लेसमेंट लाएगी या नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल अपने नए प्रोडक्ट डब्ल्यूआरवी पर ध्यान देने में लगी हुई जिसकी लॉन्चिंग इस महीने के अंत तक होना है।