फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड अपडेट: पाकिस्तान में होली को बिलावल ने बताया मानवता का त्योहार; पोलैंड की वायुसीमा में घुसी रूसी मिसाइल

Sun, 24 Mar 2024 07:46 AM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलम

सार

World Updates: पाकिस्तान में होली का उल्लास दिखने की खबर है। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने इसे मतभेदों से इतर मानवता का त्योहार बताया है। एक अन्य घटना में पोलैंड की वायुसीमा में घुसी रूसी मिसाइल के कारण तनाव बढ़ने की आशंका है। पश्चिमी एशिया में इस्राइल ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों में एयर स्ट्राइक की। इससे पहले हिजबुल्लाह ने इस्राइल के कफर ब्लम शहर में ड्रोन से हमला किया था। पढ़ें दुनिया की बड़ी खबरें

विज्ञापन
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और लेबनान के बीच संबंधों में लगातार तकरार की खबरें आ रही हैं। रविवार आधी रात को इस्राइल ने उत्तर पूर्वी लेबनान में एयर स्ट्राइक की। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। इस्राइल द्वारा यह एयर स्ट्राइक लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के गढ़ बाल्बेक शहर में की गई। बाल्बेक के मेयर बाचिर खोदर ने एक्स पर लिखा कि इस्राइल ने आधी रात को हवाई हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।  दरअसल इस हमले से पहले लेबनान ने कहा था कि उसने इस्राइल के कफ़र ब्लम शहर मेंं हमला किया। इस हमले में दो ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे। 

विज्ञापन


इस्राइल की सेना का बयान 
इस्राइल सेना ने अपने बयान में कहा कि हिजबुल्लाह द्वारा सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक ठिकाने पर हमला किया गया है। इस हमले के बाद लेबनान ने इस्राइल पर करीब 50 रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ रॉकेट हवा में ही ध्वस्त किए गए और कुछ खुले इलाकों में गिरे। 

12 मार्च को भी हुई थी एयर स्ट्राइक
इससे पहले 12 मार्च को भी इस्राइल ने बाल्बेक शहर पर एयर स्ट्राइक की थी। इस हमले में दो लोग मारे गए और 20 घायल हो गए थे। इसके बाद से इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव जारी है। बता दें कि हिजबुल्लाह द्वारा हमास का साथ दिया जा रहा है। इस्राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह इस्राइल की सैन्य चौकियों पर हमले कर रहा है। तब से इस्राइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं।

विज्ञापन

ईस्टर बम धमाके से जुड़े बयान पर सिरिसेना से पुलिस की पूछताछ
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को 2019 ईस्टर संडे आत्मघाती बम विस्फोटों पर उनकी हालिया टिप्पणी पर सोमवार को पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ेगा कि वह उन हमलों के मास्टरमाइंडों के बारे में जानते थे, जिनमें 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे। गौरतलब है कि सिरिसेना 2015 जनवरी से 2019 नवंबर के बीच राष्ट्रपति थे। 

पुलिस अधिकारी देशबंधु तेनाकून ने रविवार को कहा कि सिरिसेना का बयान सोमवार को दर्ज किया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय शहर कैंडी में बोलते हुए सिरिसेना ने कहा कि उन्हें हमलों के मास्टरमाइंड के बारे में पता है।
 

पेंसिलवेनिया में कार दुर्घटना भारतवंशी महिला की मौत

Accident - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के पेंसिलवेनिया प्रांत में एक भीषण कार दुर्घटना में एक भारतवंशी  महिला की मौत हो गई। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को सोशल मीडिया में यह जानकारी दी। दूतावास ने अर्शिया जोशी (24) के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 21 मार्च को पेंसिलवेनिया में एक दुखद कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने पिछले साल ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। दूतावास ने आगे कहा कि वह जोशी के परिवार और स्थानीय नेताओं के संपर्क में है। जल्द से जल्द उनके शव को भारत भेजने के लिए हर संभव सहायता की जाएगी। 

नहीं रहे इटली के प्रख्यात पियानो वादक पोलिनी

पियानो (सांकेतिक)
ग्रैमी विजेता इतालवी पियानो वादक मौरिजियो पोलिनी (82) का निधन हो गया है। उन्हें मिलान के ला स्काला ओपेरा हाउस में प्रस्तुति के लिए याद किया जाता है। ला स्काला ने एक बयान में कहा, पोलिनी ने शनिवार को आखिरी सांस ली। हालांकि, उसने मौत का कारण नहीं बताया, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं थीं।

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में अपहृत 287 स्कूली बच्चे दो हफ्ते बाद रिहा

उत्तर- पश्चिम नाइजीरिया के कदुना प्रांत में दो हफ्ते पहले स्कूल से अगवा किए गए 287 बच्चों को रिहा कर दिया गया है। राज्य के गवर्नर उबा सानी ने रविवार को यह जानकारी दी, लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। बता दें कि कुरिगा शहर से सात मार्च को ये बच्चे अगवा किए गए थे। इनमें से 100 से ज्यादा बच्चे 12 और इससे कम उम्र के थे। इनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए सानी ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू का आभार जताया।

लंबी अशांति के बाद सेनेगल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

कई महीनों की अशांति और अनिश्चिता के बाद रविवार को सेनेगल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। राजधानी डकार में विशिष्ट पुलिस बल बख्तरबंद वाहनों के साथ तैनात थे। मतदान केंद्रों के बाहर पुरुष और महिलाएं कतार में खड़ी दिखीं, जिनके पहचान पत्र देखकर पुलिस ने उन्हें मतदान कक्ष में भेज रही थी। इस चुनाव के परिणाम अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।

पोलैंड की वायुसीमा में घुसी रूसी मिसाइल, वायुसीमा उल्लंघन मामले में रूस से मांगा जवाब

रूस की तरफ से यूक्रेन पर दागी गई एक मिसाइल पोलैंड की वायुसीमा में दो किलोमीटर भीतर तक प्रवेश कर गई। करीब 800 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से घुसी रूसी मिसाइल पोलैंड की वायुसीमा में महज 39 सेकेंड रही, लेकिन इससे पश्चिमी देश में तैनाव पैदा हो गया।
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने रक्षात्मक कार्रवाई के तहत तत्काल अपने लड़ाकू विमानों को सक्रिय कर दिया। उसने रूस से वायुसीमा उल्लंघन मामले में जवाब मांगा है। पोलैंड सैन्य बल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, रूस की तरफ से दागी गई मिसाइल ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार 4.23 बजे सुबह पोलैंड की वायुसीमा का उल्लंघन किया। मिसाइल ओसेरडॉ की तरफ से पोलैंड सीमा में घुसी थी। पोलैंड ने रूस से यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमले बंद करने, युद्ध खत्म करने और अपने देश की आंतरिक समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने की सलाह दी है।

नेपाल में होली की धूम, ढोल नगाड़ों की थाप पर उमंग व उत्साह का जमा रंग

राजधानी काठमांडो समेत पूरे नेपाल में रविवार को होली का त्योहार कड़ी सुरक्षा के बीच उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। नेपाल में आने वाले विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में नजर आए। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुभकामना देते हुए विश्वास जताया कि रंग व उमंग का यह त्योहार समाज में सौहार्द पैदा करेगा। 
विज्ञापन

पड़ोसी पाकिस्तान में भी दिखा होली का उल्लास; बिलावल बोले- धर्म-संस्कृति के मतभेदों से परे मानवता का त्योहार

बिलावल भुट्टो - फोटो : Social Media
अल्पसंख्यक उत्पीड़न के लिए कुख्यात पाकिस्तान पर भी होली का रंग चढ़ने लगा है। पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने रविवार को पाकिस्तान के हिंदू समुदाय को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार धार्मिक या सांस्कृतिक मतभेदों से परे साझा मानवता की याद दिलाता है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष ने देश के भीतर विविध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए समावेशिता व सम्मान को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के त्योहार देश के भीतर समावेशिता को बढ़ावा देते हैं। बिलावल ने पाकिस्तानी नागरिकों के बीच आपसी समझ व एकजुटता की हिमायत करते हुए सामाजिक सद्भाव की आवश्यकता पर जोर दिया। बता दें कि मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में हिंदुओं की कुल आबादी 2.14 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें