फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: पीटीआई की वर्चुअल सभा से पहले पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा ठप, बुसान पहुंची अमेरिकी पनडुब्बी

Mon, 18 Dec 2023 06:16 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रास्ते 2.6 लाख से अधिक अवैध प्रवासी सीमा पार कर अफगानिस्तान लौटे हैं। इनमें ढाई लाख अफगानों के अलावा, 6,360 लोगों को पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से निर्वासित किया गया है।
विज्ञापन
पीटीआई पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की वर्चुअल (आभासी) सभा से ठीक पहले इंटरनेट सेवा ठप हो गई। इससे यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


जेल में बंद इमरान की पार्टी ने अपनी ताकत दिखाने के लिए इस आभासी सभा का आयोजन किया था, लेकिन इससे पहले ही एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप हो गए। सभा रविवार रात 9 बजे शुरू हुई। लाहौर, कराची और इस्लामाबाद में रात 8 बजे से ही यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यवधान की शिकायत करने लगे। खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व वित्त मंत्री और पीटीआई नेता तैमूर झागरा ने भी सभा के समय ही इंटरनेट बंद होने पर सवाल उठाया।  
पाकिस्तान से  2.6 लाख से अधिक प्रवासी अफगानिस्तान लौटे
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रास्ते 2.6 लाख से अधिक अवैध प्रवासी सीमा पार कर अफगानिस्तान लौटे हैं। इनमें ढाई लाख अफगानों के अलावा, 6,360 लोगों को पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से निर्वासित किया गया है। इनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 34 लोग भी शामिल हैं।  
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की आपत्ति दरकिनार बुसान पहुंची अमेरिकी पनडुब्बी
उत्तर कोरिया की आपत्तियां दरकिनार कर अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी यूएसएस मिसौरी  रविवार को दक्षिण कोरिया के बुसान पुहंच गई है।     दोनों देशों ने शुक्रवार को एक बैठक के बाद साझा बयान में कहा था कि उत्तर कोरिया से अमेरिका या उसके सहयोगियों पर परमाणु हमला हुआ तो यह किम जोंग के शासन का अंत होगा।  

लाहौर में सिरफिरे ने की पूर्व पत्नी समेत चार लोगों की हत्या
पाकिस्तान में लाहौर के सलामतपुरा में एक सिरफिरे ने अपनी पूर्व पत्नी व उसके पिता सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी सलमान ने गोलीबारी उस वक्त की, जब उसकी पूर्व पत्नी एक निकाह से लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में आरोपी की पूर्व पत्नी, उसके पिता, बहन व भाई की मौत हो गई, जबकि एक महिला व बच्ची घायल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें