जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा वह राजदूत हांस डैनेनबर्ग के निधन के बारे में जानकर दुखी हैं। उन्होंने डैनेनबर्ग को भारत का एक असाधारण मित्र बताया।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत हांस डैनेनबर्ग के निधन पर शोक जताया है। जयशंकर ने कैरेबियाई राष्ट्र के पूर्व दूत को भारत का असाधारण मित्र बताया है।
विज्ञापन
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'पूर्व राजदूत हांस डैनेनबर्ग के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। वह भारत के एक असाधारण मित्र थे। उन्होंने आगे कहा, नई दिल्ली में डिप्लोमेटिक कोर्प्स के डीन के तौर पर उनके कार्यकाल को याद रखा जाएगा। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।'
बता दें कि साल 2006 से लेकर 2021 तक वह भारत में राजदूत रहे और न दिल्ली में डिप्लोमेटिक कोर्प के रूप में कार्य किया। इस साल के शुरुआत में उन्हें कनाडा में डोमिनिक गणराज्य के राजदूत के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक डोमिनिक गणराज्य के विदे मंत्रालय में काम किया।