फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: फिजी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संसद को करेंगी संबोधित, भारतीय प्रवासियों से करेंगी बात

Mon, 05 Aug 2024 02:04 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति काटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सितिवनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगीं।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपनी राजकीय यात्रा पर फिजी पहुंचीं। इस दौरान उनको फिजी के एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति काटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सितिवनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगीं। इसके अलावा राष्ट्रपति फिजी संसद को संबोधित करने के साथ ही भारतीय प्रवासियों से बात करेंगीं। बता दें कि राष्ट्रपति छह दिवसीय फिजी, न्यूजीलैंड की यात्रा पर गईं हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

भारत और आस्ट्रेलिया मिलकर करेंगे तकनीक पर काम

आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि भारत में आस्ट्रेलियाई तकनीक से विनिर्माण परियोजना पर काम होगा। इसमें आस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं और स्टार्टअप को भारत के साथ जोड़ने के लिए कार्यशालाएं होंगीं। यह साझेदारी अनुदान मैत्री भारत के साथ हमारे संबंधों को गहरा करने के साथ ही दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा तकनीक पर मिलकर काम करने से मेलबर्न फेडरेशन स्कवायर में अनुसंधान और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें