WHO Report on Coronavirus: कोरोना से महिलाएं ज्यादा हुईं संक्रमित, जान गंवाने के आंकड़ों में पुरुषों की संख्या अधिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:52 AM IST
सार
उम्र के लिहाज से आंकड़े देखें तो दोनों ही वर्ग में 80 साल से अधिक उम्र के मरीजों की सबसे ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद 75 से 79 और फिर 70 से 74 साल के मरीजों की मौत हुई। 50 से 59 साल की उम्र में पुरुष मरीजों ने भी अधिक जान गंवाई।
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना पर रिपोर्ट जारी की है।
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया में कोरोनावायरस को आए हुए लगभग दो साल होने को है। नवंबर 2019 में संक्रमण की पहली पुष्टि चीन में हुई थी। तब से लेकर अब तक दुनियाभर में 24 करोड़ 47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 49 लाख 66 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया है कि संक्रमण का सबसे ज्यादा असर किन लोगों पर पड़ा है? किस उम्र के लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हुए और किस उम्र के मरीजों की सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं?
पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
सात दिनों का कोरोना रिव्यू: भारत में कोरोना से 61% मौतें बढ़ गईं, पढ़िए कहां सबसे खराब हालत है?

महिलाएं सबसे ज्यादा संक्रमित हुईं
संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा पुरुष मरीजों की मौत हुई।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित होने वालों में 51.3% मरीज महिलाएं, जबकि 48.7% पुरुष हैं। दोनों ही वर्ग में 30 से 39 साल के लोगों पर संक्रमण का सबसे ज्यादा असर पड़ा। इस उम्र में चार करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। 40 से 49 साल की उम्र में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इसके बाद संक्रमण का सबसे ज्यादा असर 20 से 29 साल और फिर 50 से 59 साल की उम्र के लोगों पर देखने को मिला। 0-14 साल तक के उम्र में सबसे कम संक्रमित हुए।
सबसे ज्यादा पुरुष मरीजों ने जान गंवाई
जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 के बीच कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा पुरुष मरीज थे। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इस बीच मरने वाले 57.6% पुरुष थे, जबकि 42.4% महिलाएं थीं। उम्र के लिहाज से आंकड़े देखें तो दोनों ही वर्ग में 80 साल से अधिक उम्र के मरीजों की सबसे ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद 75 से 79 और फिर 70 से 74 साल के मरीजों की मौत हुई। 50 से 59 साल की उम्र में पुरुष मरीजों ने भी अधिक जान गंवाई।
टॉप-10 संक्रमित देश, जहां सबसे ज्यादा केस और मौतें
| देश |
केस |
मौतें |
| अमेरिका |
4.63 करोड़ |
4.54 लाख |
| भारत |
3.41 करोड़ |
4.54 लाख |
| ब्राजील |
2.17 करोड़ |
6.05 लाख |
| यूके |
87 लाख |
1.39 लाख |
| रूस |
82 लाख |
2.31 लाख |
| तुर्की |
78 लाख |
69 हजार |
| फ्रांस |
71 लाख |
1.17 लाख |
| ईरान |
58 लाख |
1.25 लाख |
| अर्जेंटिना |
52 लाख |
1.15 लाख |
| स्पेन |
49 लाख |
87 हजार |