फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति की करीबी बैले डांसर: इनकी आलिशान जिंदगी, हर दिन कमाती हैं 75 लाख रुपये

Wed, 03 Feb 2021 05:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
विज्ञापन
1 of 4
रूसी बैले डांसर मारिया - फोटो : Social Media
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन विवादों में घिरते जा रहे हैं। एक तरफ विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी को लेकर उनके खिलाफ देशभर में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं, काला सागर तट पर 100 अरब रुपये के पैलेस को लेकर वह विवादों में घिरे हुए हैं। इसी बीच पुतिन पर एक नया संकट आ चुका है इसकी वजह उनके करीबी रहे एक शख्स की बैले डांसर बेटी है। वह रहस्मयी ढंग से रोजाना 75 लाख रुपये कमा रही है।
 
विज्ञापन

रहस्यमय कमाई की चर्चा पूरे रूस में

2 of 4
रूस में चर्चित हैं बैले डांसर मारिया - फोटो : Social Media
इस रहस्यमय कमाई की चर्चा पूरे रूस में है। बताया जा रहा है कि यह कमाई इतनी ज्यादा है कि रूस की बड़ी कंपनियों के सीईओ को भी इतना पैसा नहीं मिलता है। दरअसल रूस के राज्य विकास निगम के मुखिया मारिया इगोर शुवालोव की 22 साल की बेटी मारिया शुवालोवा है। स्थानीय न्यूज संगठन बाजा की रिपोर्ट के मुताबिक मरिया ने एक साल में दो अरब रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

मारिया विश्व प्रसिद्ध बोल्शोई बैले डांसर

3 of 4
बैले डांसर मारिया - फोटो : Social Media
खुलासा तब हुआ जब उन्होंने यह पैसा 'कैपिटल असेट मैनेजमेंट' कंपनी को दिया। बाजा ने कहा कि मारिया की कमाई इतनी है कि वह रूस में सबसे धनी बैले डांसर होने का दावा कर सकती हैं। मारिया इगोर शुवालोव 2018 में पुतिन के उप-प्रधानमंत्री रह चुके हैं, वे अब भी पुतिन के बेहद करीबी माने जाते हैं।

बता दें कि मारिया विश्व प्रसिद्ध बोल्शोई में बैले डांसर हैं और पिछले दो साल से वह साइप्रस, इटली, बाली समेत दुनियाभर में डांस करने जा चुकी हैं। बाजा ने कहा कि मारिया की आय के बारे में आंकड़ा फेडरल टैक्स सर्विस के डेटा तक अपनी पकड़ रखने वाले एक स्रोत ने दिया है। 
विज्ञापन

पुतिन सरकार में सबसे धनी मंत्री रहे मारिया के पिता

4 of 4
बैले डांसर मारिया स्विम सूट में - फोटो : Social Media
यह रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है जब 22 साल की मारिया ने साइबेरिया के नोवोसिबिरस्क शहर में डांस किया। दिलचस्प जानकारी यह भी है कि डिप्टी पीएम के रूप में भी मारिया के पिता पुतिन की सरकार में सबसे धनी मंत्री थे। रिपोर्ट आई थी कि मारिया के पिता का लंदन के टेम्स नदी के किनारे भी आलीशान बंगला है। हालांकि मारिया ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अपनी सोशल मीडिया सेटिंग्स को बदल दिया है, जिससे कोई कमेंट न कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें