फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: WHO अगले महीने कोवाक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर लेगा निर्णय, अभी तक पश्चिमी नियामक से नहीं मिली मंजूरी

Thu, 12 Aug 2021 10:56 AM IST
प्रशांत झा कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 19 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के साथ बैठक कर सभी पहलुओं पर बातचीत की थी और जल्द से जल्द आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने पर हामी भरी थी।
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि भारत की स्वदेसी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर अगले महीने निर्णय लिया जा सकता है। कोवाक्सिन को अभी तक किसी भी पश्चिमी नियामक द्वारा अधिकृत नहीं किया गया है। टीके के लिए डब्ल्यूएचओ के सहायक महानिदेशक डॉ. मारियांगेला सिमाओ का कहना है कि भारत बायोटेक वैक्सीन के बारे में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी का आकलन बेहतर था और अधिकारियों से सितंबर के मध्य तक अहम फैसले की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि वैक्सीन के शॉट पर कुछ अध्ययन प्रकाशित किए गए हैं, जिसमें तय किए गए पैमाने पर वैक्सीन को सही पाया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले 19 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के साथ बैठक कर सभी पहलुओं पर बातचीत की थी और जल्द से जल्द आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने पर हामी भरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें