फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ट्रक से बरसने लगे नोट: लोगों ने जमकर मचाई सड़क पर लूट, अब एफबीआई पड़ गई पीछे 

Sun, 21 Nov 2021 11:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

लोगों से अपील की गई है कि लूटे हुए नोट पुलिस को लौटा दें, ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। 
विज्ञापन
cash rain - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क चलते अगर दस का नोट भी मिल जाता है, तो खुशी का तो मानों ठिकाना ही नहीं रहता, लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया में तो शुक्रवार को डॉलर की बारिश हुई और लोगों ने सड़क के बीचोंबीच जमकर नोट लूटे। हालांकि, अब उनके पीछे पुलिस और एफबीआई पड़ गई है। लोगों से कहा गया है कि नोटे हुए नोट वापस कर दें, नहीं तो सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


कैसे होने लगी नोटों की बारिश
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार्ल्सबैड के इंटरस्टेट हाईवे-5 से शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे एक नोटों से भरा ट्रक गुजर रहा था। इस ट्रक में कई बैग में नोट भरे हुए थे। अचानक से ट्रक का पीछे का दरवाजा खुल गया और तेज हवा के कारण बैग खुल गए। बैग के खुलते ही इसमें भरे नोट हवा में उड़ने लगे। यह नजारा देख आसपास के लोगों ने गाड़ियां रोक कर नोट लूटना शुरू कर दिया, इससे पूरा हाईवे जाम हो गया। बताया जा रहा हे कि बैग में एक और 20 डॉलर के नोट भरे थे। 


ड्राइवर से हुई हाथापाई
ट्रक ले जा रहे ड्राइवर ने जब देखा कि उसके ट्रक के नोट आसमान में उड़ रह हैं और लोग उसे लूट रहे हैं, तो उसने इसका विरोध किया। लेकिन लोग नोट लूटने में इतने पागल थे कि वे ट्रक ड्राइवर से भी हाथापाई कर बैठे, मजबूर होकर ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पेट्रोलिंग पूलिस को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन








पुलिस ने सील किया पूरा रास्ता 
पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही लोगों को चेतावनी दी कि वे नोट वापस लौटा दें, लेकिन लोग नोटों की बारिश से इतने खुश हो गए कि उन्हें इस चेतावनी से फर्क ही नहीं पड़ा। इसके बाद पुलिस ने रास्ते को दोनों तरफ से सील कर दिया, जिसके बाद करीब एक दर्जन लोगों ने नोट वापस कर दिए। हालांकि, कई लोग ढ़ेर सारे नोट अपनी-अपनी गाड़ी में रखकर फरार हो गए। 

अब एफबीआई कर रही जांच 
अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि ट्रक में कितने नोट थे और कितने गायब हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे खुद ही लूटे गए नोट वापस कर दें, नहीं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें