जी20 लीडर्स समिट में रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने कभी भी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से मना नहीं किया है। उन्होंने कहा, दुनिया वर्तमान में कठिन दौर से गुजर रही है। यहां पढ़ें...
रूस-यूक्रेन युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रूस ने कभी भी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से मना नहीं किया है। यहां तक कि पुतिन ने वार्ता प्रक्रिया से पीछे हटने का सारा दोष यूक्रेन पर मढ़ दिया।
विज्ञापन
जी20 लीडर्स समिट में वर्चुअल संबोधन में पुतिन ने कहा, सैन्य कार्रवाई लोगों के लिए त्रासदी पूर्ण है। दुनिया को इस बारे में सोचना चाहिए कि इस त्रासदी को कैसे रोका जाए। साथ ही उन्होंने कहा, कुछ नेताओं ने अपने भाषणों में कहा कि वे यूक्रेन में रूस की जारी आक्रामकता से हैरान हैं।
पुतिन ने संबोधन में कहा, दुनिया के लिए सामूहिक और सर्वसम्मति वाले निर्णयों की आवश्यकता है। दुनिया एक कठिन दौर से गुजर रहा है। वैश्विक आर्थिक विकास के नए केंद्र उभर रहे हैं। वैश्विक निवेश, व्यापार, उपभोग एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिकी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में समस्याएं ज्यादा बढ़ रही है। रूस इस क्षेत्र में अपने सभी दायित्वों को पूरा करता है।
विज्ञापन
पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि रूस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की संतुलित उपलब्धि, पृथ्वी की जलवायु, जैव विविधता के संरक्षण, विश्व अर्थव्यवस्था के डिजिटल परिवर्तन में योगदान देना जारी रखेगा। साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस जी20 के भीतर गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।