बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में शरद ऋतु बजट में कर्मचारियों, व्यवसायों के लिए कर कटौती पेश किया है। जेरेमी हंट ने कहा, सुनक सरकार ने इस वर्ष के अंत तक मुद्रास्फीति को आधा करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने अप्रैल 2024 से राज्य पेंशन में 8.5 प्रतिशत और यूनिवर्सल क्रेडिट सामाजिक लाभ में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि की भी घोषणा की।
हंट ने कहा, अब हम चाहते हैं कि लोग ज्यादा मेहनत करें। हम यह जानने की जरूरत है कि कड़ी मेहनत से हम सभी को लाभ होगा। हमें इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। हमारी पसंद अधिक खर्च और अधिक कर नहीं है क्योंकि हम जानते हैं कि इससे कोई फायदा नहीं होता है। इसके बजाए हम कर्ज कम करने पर फोकस कर रहे हैं, साथ ही करों में कटौती कर रहे हैं।
कर्मचारियों के वेतन को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने कहा, अगले वर्ष की छह जनवरी से राष्ट्रीय बीमा कर की दर 12 से घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे लोगों को बचत में लाभ होगा। स्व-रोजगार के लिए एनआई भुगतान को भी खत्म कर दिया गया है। हंट ने कहा कि करदाता वित्त पोषित लाभोंं से लोग काम ढूंढने में विफल रहेंगे, उन्हें अनिवार्य कार्य प्लेसमेंट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष एक लाख से अधिक लोगों का काम छोड़ना आर्थिक और नैतिक रूप से गलत था।