फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: 'राष्ट्रपति बना तो बंद होगा FBI, 75% संघीय कर्मचारी होंगे बाहर', विवेक रामास्वामी ने किया दावा

Thu, 14 Sep 2023 02:14 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी का दावा पेश कर रहे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने कहा है कि अगर वह 2024 का चुनाव जीतते हैं तो संघीय कार्यबल के 75 प्रतिशत से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल देंगे और एफबीआई जैसी कई प्रमुख एजेंसियों को बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी का दावा ठोंक रहे भारतीय मूल के अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने एक चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर वह 2024 का चुनाव जीतते हैं तो संघीय कार्यबल के 75 प्रतिशत से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल देंगे और एफबीआई जैसी कई प्रमुख एजेंसियों को बंद कर देंगे।

विज्ञापन


अमेरिकी समाचार वेबसाइट एक्सियोस के साथ एक साक्षात्कार में, रामास्वामी ने कहा कि उनके निशाने पर शिक्षा विभाग, एफबीआई, शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो, परमाणु नियामक आयोग, (आंतरिक राजस्व सेवा) आईआरएस और वाणिज्य विभाग होंगे।

उन्होंने कहा, 'हम पहले दिन से शुरुआत करेंगे और हम पहले साल के अंत तक 50 प्रतिशत कटौती करना चाहते हैं। रामास्वामी (38) ने कहा, "ध्यान रहे कि इनमें से 30 प्रतिशत कर्मचारी अगले पांच साल की अवधि में सेवानिवृत्ति के पात्र हैं।" उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन यह उतना पागलपन नहीं है जितना लगता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें