फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: हमास की कैद में बंद अमेरिकी नागरिकों के परिजन नाराज, सामने आई ये वजह

Tue, 12 Dec 2023 11:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने व्हाइट हाउस में हनुक्का फेस्टिवल का आयोजन किया। इस दौरान 800 के करीब मेहमानों को बुलाया गया। इनमें होलोकास्ट सर्वाइवर, सांसद और यहूदी समुदाय के कई नेता शामिल रहे। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 7 अक्तूबर को हमास द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों के परिजन इन दिनों थोड़े नाराज बताए जा रहे हैं। दरअसल उनकी शिकायत है कि बंधकों को छुड़ाने की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है। साथ ही सोमवार को व्हाइट हाउस में यहूदियों के त्योहार हनुक्का का आयोजन किया गया, इस दौरान कई बंधकों के परिजनों को आमंत्रित ही नहीं किया गया। 
विज्ञापन


बंधकों के परिजनों की नाराजगी की ये है वजह
अमेरिका की रूबी चेन का बेटा इटे 7 अक्तूबर से इस्राइल से लापता है। उन्होंने बताया कि कई बंधकों के परिजनों को हनुक्का फेस्टिवल के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित ही नहीं किया गया, जबकि उनमें से कई वॉशिंगटन डीसी में ही मौजूद हैं। वहीं व्हाइट हाउस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने व्हाइट हाउस में हनुक्का फेस्टिवल का आयोजन किया। इस दौरान 800 के करीब मेहमानों को बुलाया गया। इनमें होलोकास्ट सर्वाइवर, सांसद और यहूदी समुदाय के कई नेता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने बताया कि उनकी सरकार बंधकों की रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। साथ ही गाजा में मानवीय मदद भी पहुंचाई जा रही है। 

बाइडन बोले- बंधकों की रिहाई बेहद मुश्किल काम
बाइडन ने कहा कि 'उन्होंने 20 घंटे से ज्यादा समय इस्राइली, कतर और मिस्त्र के समकक्षों के साथ बातचीत में बिताया है। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई लेकिन यह बेहद मुश्किल स्थिति है। बाइडन ने बताया कि 100 से ज्यादा बंधकों को रिहा करा लिया गया है लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक प्रत्येक बंधक को रिहा नहीं कर दिया जाता।' बता दें कि अमेरिका के सात पुरुष और एक महिला नागरिक हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से लापता हैं। तीन अमेरिकी महिलाओं और एक चार साल की बच्ची ही बीते दिनों रिहा करा लिया गया। 
विज्ञापन


'हमास से अलग से बात करे अमेरिकी सरकार'
बाइडन सरकार भी बंधकों के परिजनों के संपर्क में है और कई बार उनकी मुलाकात राष्ट्रपति बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिका के एनएसए जैक सुलिवन के साथ हो चुकी है। कई बंधकों के परिजनों का मानना है कि रिहाई में हो रही देरी से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। कुछ ने सुझाव दिया है कि व्हाइट हाउस को हमास के साथ अलग से बातचीत करनी चाहिए, जिसमें सिर्फ अमेरिकी बंधकों को रिहा करने की मांग की जाए। उनका मानना है कि इस्राइल की सरकार बातचीत की बहुत ज्यादा इच्छुक नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें