फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yemen: इस्राइल की तरफ जा रहे वाणिज्यिक टैंकर पर यमन से क्रूज मिसाइल का हमला; हूतियों ने दी ये चेतावनी

Tue, 12 Dec 2023 09:41 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार को हूती ने कहा कि वह राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना इस्राइल की तरफ जाने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाएंगे। यह तब तक जारी रहेगा, जबतक इस्राइल गाजा पट्टी में हमले करना बंद नहीं कर देता।
विज्ञापन
STRINDA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हूती नियंत्रित यमन की तरफ से लॉन्च की गई एक क्रूज मिसाइल ने सोमवार को वाणिज्यिक टैंकर पर हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह हमला टैंकर एसटीआरआईएमडीए पर बाब-अल मंडब जलडमरूमध्य से लगभग 60 समुद्री मील (111किमी) पर हुआ। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी नौसेना विध्वंसक यूएसएस मेसन इस हमले के दौरान वहां मौजूद था, उसने हस्तक्षेप किया। सात अक्तूबर को शुरू हुए इस्राइल हमास युद्ध अब पूरे मिडिलईस्ट में फैल गया है। ईरान गठबंधन वाले हूती भी इस संघर्ष में शामिल हो गए हैं। ये लगातार शिपिंग लेन पर हमले करने के साथ इस्राइल पर रॉकेट दाग रहे हैं। 

हूती का इस्राइल को चेतावनी
शनिवार को हूती ने कहा कि वह राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना इस्राइल की तरफ जाने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाएंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि एसटीआरआईएमडीए का इस्राइल के साथ कोई संबंध था या नहीं। यमन के आधे से ज्यादा इलाकों में नियंत्रण करने वाले इस संगठन ने बताया, यह हमला फलस्तीन के समर्थन में किया गया है। यह तब तक जारी रहेगा, जबतक इस्राइल गाजा पट्टी में हमले करना बंद नहीं कर देता। 
विज्ञापन


दिसंबर के पहले ही सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में तीन कमर्शियल शिप पर हमला किया गया है। इस दौरान अमेरिकी नौसेना के विध्वंशक को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, अमेरिका और ब्रिटेन ने इस हमले की निंदा की है। साथ ही उन्होंने इस हमले के लिए हूती का समर्थन करने वाले ईरान को दोषी ठहराया है। इस दौरान सऊदी अरब ने अमेरिका से इन हमलों के पलटवार में नियंत्रण दिखाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें