फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-कमला हैरिस की मुलाकात: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाक को माना आतंकियों का ठिकाना, सुरक्षा के लिए बताया खतरा

Fri, 24 Sep 2021 08:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान कमला हैरिस ने खुद माना कि पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। 
 
विज्ञापन
PM Modi with US Vice President Kamala Harris - फोटो : @MEAIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने खुद माना कि पाकिस्तान की धरती पर कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इन आतंकियों को इस्लामाबाद से संरक्षण प्राप्त है। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात काफी सफल रही और इस मुलाकात में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब किया गया। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और गुरुवार देर रात उन्होंने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। 

विज्ञापन


तालिबान की जीत में पाकिस्तान का हाथ
मुलाकात की जानकारी देते हुए विदेश सचिव ने बताया कि कमला हैरिस ने खुद माना कि तालिबान की मदद करने में पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने पाकिस्तान को साफ लहजे में चेतावनी भी दी कि वह भारत व अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा न बने और अपने यहां पनप रहे आतंकवाद खत्म करे। 

सीमा पार से हो रहीं आतंकी गतिविधियां 
इस दौरान उन्होंने भारत में सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों पर भी सहमति प्रकट की और माना कि पाकिस्तान इसमें आतंकियों की मदद कर रहा है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमला हैरिस से उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात थी। इससे पहले दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत हुई है। 
विज्ञापन


कोरोना काल में अच्छे दोस्त की तरह अमेरिका ने की मदद 
पीएम मोदी ने कोरोना काल में प्रवासी भारतीयों के लिए अमेरिका की ओर से की मदद की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने एक अच्छे दोस्त की तरह साथ दिया। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें