फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: अब 8 नवंबर से पूर्ण टीकाकरण करा चुके अंतरराष्ट्रीय यात्री कर सकेंगे अमेरिका की यात्रा  

Fri, 05 Nov 2021 11:04 PM IST
मुकेश कुमार झा एजेंसी, वाशिंगटन

सार

बयान में कहा गया है कि पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले अमेरिका की यात्रा के तीन दिनों के भीतर प्रस्थान पूर्व नकारात्मक जांच रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता होगी।
 
विज्ञापन
अमेरिका की यात्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की यात्रा करने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका आठ नवंबर से पूर्ण टीकाकरण करा चुके भारत समेत सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रतिबंधों को हटा लेगा, लेकिन उन्हें देश के लिए उड़ान में सवार होने से पहले कोरोना वायरस की एक नकारात्मक रिपोर्ट दिखानी होगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


यात्रा दिशानिर्देशों में जांच के प्रोटोकॉल शामिल हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए, बिना टीकाकरण वाले यात्रियों, चाहे अमेरिकी नागरिक हों, वैध स्थायी निवासी (एपीआरएस), या कम संख्या में स्वीकृत गैर टीकाकृत विदेशी नागरिकों को अब प्रस्थान के एक दिन के भीतर जांच कराने की आवश्यकता होगी। बयान में कहा गया है कि पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले अमेरिका की यात्रा के तीन दिनों के भीतर प्रस्थान पूर्व नकारात्मक जांच रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता होगी।

इसमें कहा गया है कि वयस्कों के साथ यात्रा कर रहे बिना टीकाकरण वाले नाबालिगों को उसी समय जांच कराने की आवश्यकता होगी। यात्रियों को अपनी टीकाकरण की स्थिति दिखाने की आवश्यकता होगी, और एयरलाइनों को यह पुष्टि करने के लिए नाम और जन्म तिथि का मिलान करना होगा कि यात्री वही व्यक्ति है जिसने टीकाकरण का प्रमाण दिया है। अमेरिकी यात्रा उद्योग से जुड़े लोग लगातार राष्ट्रपति जो बाइडन से यात्रा प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें