फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते देखना चाहता है अमेरिका', आम चुनाव पर विदेश विभाग की टिप्पणी

Thu, 01 Feb 2024 10:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: पाकिस्तान में अगले सप्ताह होने जा रहे आम चुनाव से पहले अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिका ने कहा कि वह इस्लामाबाद में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते देखना चाहता है। 
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक हफ्ते बाद संसदीय चुनाव होने हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं, अन्य प्रमुख पार्टियां पीएमएल-एन और पीपीपी अपने चुनावी अभियान में जुटे हैं। इन चुनावों पर अमेरिकी की ओर से भी प्रतिक्रया सामने आई है। उसने कहा कि वह इस्लामाबाद में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते देखना चाहता है और वह चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने वाली किसी भी हिंसा की निंदा करता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले हिंसा और इमरान के समर्थकों को शांतिपूर्ण ढंग से रैली की अनुमति न देने और पीटीआई संस्थापक की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया। पत्रकार ने कहा, ऐसा लगता है कि सिर्फ एक पार्टी को बोलने की आजादी नहीं है। इस पर मिलर ने टिप्पणी करने से इनकार किया। लेकिन कहा, हम लंबे समय से कहते रहे हैं कि हम पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। 

रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान और उनकी पार्टी के सहयोगियों आम चुनावों से पहले कई मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। उनकी पार्टी के क्रिकेट बैट के चुनाव चिह्न को छीन लिया गया है। इमरान खान और उनके वरिष्ठ सहयोगी शाह महमूद कुरैशी को कई मामलों में कारावास की सजा सुनाई गई और उनके नामांकन पत्र भी खारिज कर दिए गए हैं। एक दिन पहले इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भी भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन

पीटीआई की एक चुनावी रैली में बस विस्फोट का जिक्र करते पत्रकार ने मिलर से उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान में पीटीआई की रैली पर हमले के पीड़ित लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। अमेरिकी पीटीआई की रैली पर हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसमें दस लोग मारे गए थे। यह चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करता है। पाकिस्तान के लोगों को देश की स्थिरता और समृद्धि के लिए बिना डर के अपना नेता चुनने का अधिकार है। पीड़ित लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें