फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: तुलसी गबार्ड ने बाइडन प्रशासन को फटकारा, अमेरिकी सरकार के नेताओं पर भी बरसीं

Tue, 05 Oct 2021 01:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

भारतीय मूल की पूर्व अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने अफगानिस्तान मुद्दे पर बाइडन प्रशासन और अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ नेताओं की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में अमेरिका का यह मिशन उस वक्त शुरू हुआ था जब अफगानिस्तान में मौजूद अलकायदा और दूसरे जिहादी गुटों ने मिलकर अमेरिका में 9/11 के हमले को अंजाम दिया था।
 
विज्ञापन
Tulsi Gabbard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की पूर्व अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर बाइडन प्रशासन को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने जो मौजूदा अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ नेताओं की इस मुद्दे पर कड़ी आलोचना भी की है। उन्होंने कहा कि ये नहीं जानते हैं कि अफगानिस्तान में अमेरिका का मिशन क्या रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका की हिंदू डेमोक्रेटिक सांसद रहीं तुलसी गबार्ड का यह बयान अफगानिस्तान में दो दशक तक चली अमेरिकी सेना की कार्रवाई से संबंधित एक सवाल के जवाब में आया है। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में अमेरिका का यह मिशन उस वक्त शुरू हुआ था जब अफगानिस्तान में मौजूद अलकायदा और दूसरे जिहादी गुटों ने मिलकर अमेरिका में 9/11 के हमले को अंजाम दिया था।

इन आतंकी संगठनों के खात्मे के लिए अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपना पहला विशेष बल भेजा था। अमेरिका ने अलकायदा को खत्म करने में पूरी सफलता हासिल की। गबार्ड ने कहा, इस युद्धग्रस्त देश में अलकायदा को हराकर क्या गलत हुआ? लेकिन अमेरिकी नेता अफगानिस्तान में अपने मिशन को नजरअंदाज कर सरकार को बदलने में जुट गए। उन्होंने काबुल पर हुए हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


विश्व के लिए पुलिस के तौर पर खड़े न हों
डेमोक्रेटिक नेता गबार्ड ने कहा कि अमेरिका को पूरी दुनिया के लिए एक पुलिस के तौर पर खड़ा नहीं होना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ये हमारे स्वभाव में शामिल है कि हम दूसरों की मदद को आगे रहते हैं। हम दूसरों की सुरक्षा के लिए खुद को आगे रखते हैं। ये भले ही एक कड़वी सच्चाई है लेकिन ये सच है कि हमें दुनिया की पुलिस के तौर पर खुद को शामिल नहीं होने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें