फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारत-अमेरिकी रिश्तों को प्रगाढ़ करने का मौका रहा शरमन का दौरा

Sat, 09 Oct 2021 02:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि इस यात्रा में शरमन के पास भारत में कुछ प्रमुख वार्ताकारों के साथ मौलिक एवं रचनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर था।
विज्ञापन
अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन की हाल में सम्पन्न हुई भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने का मौका मिला है। इस दौरे पर अफगानिस्तान तथा हिंद-प्रशांत की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने को लेकर कुछ प्रमुख वार्ताकारों के साथ महत्वपूर्ण रूप से जुड़ने का अवसर मिला। 

विज्ञापन


शरमन ने अपनी तीन दिनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मुलाकात की। इस दौरान, अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम, सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने और उस देश में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता को लेकर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, कुल मिला कर, यह अमेरिका के लिए भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का एक अवसर था, एक ऐसी साझेदारी जो दोनों देशों को कई मौके प्रदान करती है, जो हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि हम एक स्वतंत्र एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहते हैं।
विज्ञापन


भारत हमारे लिए अहम भागीदार
शरमन की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, भारत हमारे लिए क्वाड के सदस्य के रूप में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक भागीदार के रूप में व्यापक लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्राइस ने कहा कि विदेश सचिव शृंगला और एनएसए डोभाल के साथ अपनी बैठक के अलावा शरमन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भी मुलाकात की।

पाक से अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की
पाक अमेरिका ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के हालात सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, हम क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना जारी रखने की उम्मीद करते हैं। शरमन नई दिल्ली से यहां दो दिनी दौरे पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें