फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: उरुमकी नरसंहार की बरसी पर बांग्लादेश में हुए प्रदर्शन, उइगरों के उत्पीड़न को लेकर चीन का किया गया विरोध

Tue, 05 Jul 2022 05:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दो उइगरों की हत्या के विरोध में उरुमकी के उइगर समुदाय ने विरोध शुरू किया था, जिसके बाद चीनी सरकार ने इस नरसंहार को अंजाम दिया था। चीनी सरकार की इस कार्रवाई के बाद शिनजियांग में दंगे भड़क उठे थे।
विज्ञापन
उइगर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के शिनजियांग प्रांत के उरुमकी में पांच जुलाई 2009 को हुई हिंसा की 13वीं वर्षगांठ के मौके पर बांग्लादेश में उइगर मुसलमानों ने मार्च निकालकर चीन सरकार का विरोध किया। विरोध जता रहे बांग्लादेशी उइगर समुदाय के सदस्यों ने कहा कि 2009 में उमरुकी में उइगरों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान चीन सरकार द्वारा की गई हिंसा में वहां के हजारों उइगर प्रदर्शनकारी मारे गए थे। इतना ही नहीं, कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे और गायब हो गए थे। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दो उइगरों की हत्या के विरोध में उरुमकी के उइगर समुदाय ने विरोध शुरू किया था, जिसके बाद चीनी सरकार ने इस नरसंहार को अंजाम दिया था। चीनी सरकार की इस कार्रवाई के बाद शिनजियांग में दंगे भड़क उठे थे। इन दंगों को याद करते हुए बांग्लादेश में मंगलवार को ढाका और नारायणगंज समेत कई जगहों पर कई प्रदर्शन हुए। 

 चीन सरकार का विरोध जताने के क्रम में नारायणगंज में बांग्लादेश के उइगर समुदाय के सदस्यों ने बैनर और पोस्टर पकड़ कर मानव श्रृंखला बनाई और चीनी कम्युनिस्ट सरकार द्वारा उइगरों के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, ढाका में नेशनल प्रेस क्लब में एक चर्चा का आयोजन किया गया। इसके अलावा बांग्लादेश सोशल एक्टिविस्ट फोरम के बैनर तले मानव श्रृंखला का निर्माण और प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें