फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीनता: संयुक्त राष्ट्र 110 करोड़ लोगों की दृष्टि सुधारने में करेगा मदद

Sun, 25 Jul 2021 07:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र

सार

  • बांग्लादेश, एंटीगुआ और आयरलैंड के प्रस्ताव का 100 देशों ने किया समर्थन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सभी लोगों की आंखों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए एक नया प्रस्ताव अपनाया। इसके तहत सभी 193 सदस्य देशों में आंखों से जुड़ी परेशानियों या दृष्टिहीनता से जूझ रहे करीब 110 करोड़ लोगों को 2030 तक मदद मुहैया करवाई जा सकेगी। यह प्रस्ताव बांग्लादेश, एंटीगुआ और आयरलैंड की ओर से आया। 100 से देशों ने इसका समर्थन किया है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के तहत सभी देशों की सरकारें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों व दानदाताओं के सहयोग से अपने यहां मौजूद दृष्टिहीन लोगों को मदद मुहैया करवाएंगी। यह भी अनुमान लगाया गया है  कि साल 2050 तक विश्व की करीब आधी आबादी को आंखों से जुड़ी कोई ना कोई समस्या हो सकती है। 

दृष्टिहीनता और फैक्ट्स

  • ठीक हो सकने वाली आंखों की समस्या से पीड़ित 110 करोड़ लोगों में से 90 फीसदी निम्न या मध्यम आय वाले देशों के हैं।
  • इनमें 55 फीसदी महिलाएं हैं।
  • विश्व भर में इन समस्याओं से करीब 411 अरब डॉलर की उत्पादकता प्रभावित हो रही है।
  • अगर इन लोगों की आंखों की समस्या दूर करने पर काम होगा तो रोजगार में भी 10 फीसदी इजाफा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें