बांग्लादेश के मशहूर लोक गायक फकीर आलमगीर का कोविड-19 से पैदा हुई जटिलताओं की वजह से निधन हो गया। वह 71 साल के थे। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार रात यूनाइटेड अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उनके बेटे माशुक आलमगीर रजीब ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। कई दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलमगीर ने संगीत के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत 1966 में की थी। उन्होंने बांग्लादेश के अलग देश के रूप में उदय के लिए 1969 के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।