उत्तरी इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में रविवार को एक महिला अस्पताल के सामने कार में धमाका हुआ था। इस घटना में एक शख्स की मौत हुई और एक घायल हुआ था। पुलिस के अनुसार कार जिसमें धमाका हुआ एक टैक्सी थी और धमाके से कुछ ही देर पहले अस्पताल के सामने छोड़ी गई थी।
ब्रिटेन में आतंकवाद रोधी पुलिस ने लीवरपुल में एक महिला अस्पताल के बाहर हुए विस्फोट के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध लोगों की उम्र 21 से 29 साल की है। इन्हें आतंकवाद अधिनियम के तहत हुई एक जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस धमाके में एक टैक्सी का इस्तेमाल किया गया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की अभी औपचारिक रूप से पहचान उजागर नहीं हुई है। स्थानीय मर्सीसाइड पुलिस ने बताया कि टैक्सी के चालक को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी चोटों का इलाज जारी है। आतंकवाद रोधी पुलिस ने तीन लोगों को शहर के केनसिंगटन इलाके से हिरासत में लिया। इनकी उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि विस्फोट को आतंकवादी घटना घोषित किया गया है। हमले के पीछे का मकसद अब तक स्पष्ट नहीं है। ब्रिटेन की काउंटर टेररिज्म पुलिस एमआई-5 खुफिया एजेंसी के साथ विस्फोट से जुड़े मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तरी इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में रविवार को एक महिला अस्पताल के सामने कार में धमाका हुआ था। इस घटना में एक शख्स की मौत हुई और एक घायल हुआ था। पुलिस के अनुसार कार जिसमें धमाका हुआ एक टैक्सी थी और धमाके से कुछ ही देर पहले अस्पताल के सामने छोड़ी गई थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे हुई। पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।