फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skilled Work Visa: श्रमिक वीजा के लिए ब्रिटेन ने लागू की उच्च वेतन सीमा, अब इतने पाउंड बढ़ेगा वेतन

Thu, 04 Apr 2024 09:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Skilled Work Visa:  ब्रिटेन ने श्रमिक वीजा के लिए उच्च वेतन सीमा लागू कर दी है। अब कुशल श्रमिकों के लिए वेतन सीमा 26,200 पाउंड से बढ़कर 38,700 पाउंड हो जाएगी

विज्ञापन
यूके वीजा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में कुशल श्रमिक वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों सहित विदेशी श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल ब्रिटेन ने इस वीजा के लिए उच्च वेतन सीमा लागू हो गई। अब कुशल श्रमिक वीजा आवेदन करने वालों के लिए वेतन सीमा 26,200 पाउंड से बढ़कर 38,700 पाउंड हो जाएगी। यानी कुल मिलाकर वेतन में 48 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस बारे में यूके गृह कार्यालय ने कहा कि यह मजबूत और उचित उपायों के पैकेज का हिस्सा है। अब विदेशों से सस्ते श्रमिकों के प्रवाह को समाप्त करने का समय आ गया है।

विज्ञापन


‘कड़ी मेहनत करने वालों को होगा फायदा’
ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली का कहना है कि 'यह कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इससे पहले कम वेतन की वजह से वह लोग मुश्किल से अपना गुजारा कर सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी आव्रजन प्रणाली पर फिर से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ऐसा इसलिए ताकि पूरी संख्या को कम करते हुए सर्वश्रेष्ठ लोगों को प्राथमिकता दी जा सके, ऐसे लोग जिनके पास हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल है। 

अब इतने पाउंड बढ़ेगा न्यूनतम वेतन
जेम्स क्लेवरली ने ब्रिटिश लोगों से एक ऐसी प्रणाली का वादा किया था जो उनके हितों की पूर्ति करती हो। उनका कहना है कि अब नौकरी देने वालों के भी इसमें अहम भूमिका निभाकर  ब्रिटिश श्रमिकों को पहले स्थान पर रखना चाहिए। गृह सचिव ने आगे बताया कि 11 अप्रैल को विदेशी आवेदकों की न्यूनतम आय में वृद्धि लागू हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वे अपने आश्रितों को पारिवारिक वीज़ा पर ला सकें। उन्होंने बताया कि न्यूनतम आय 18,600 पाउंट से बढ़कर 29,000 पाउंड हो जाएगी और अगले साल की शुरुआत तक यह बढ़कर 38,700 पाउंड हो जाएगी। इससे  यूके लाए गए परिवार के आश्रितों को वित्तीय रूप से समर्थन मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें