रॉस बेन्सन पर अप्रैल और अगस्त 2018 के बीच बच्ची को मारने का आरोप लगाया गया था। बच्ची बेन्सन को जानती थी और जब वह ड्यूटी पर नहीं था, तब ये घटनाएं घटीं। उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी।
अगर रक्षा करने वाला ही हद पार कर दे तो आमजन किससे अपनी सुरक्षा की आस लगाएंगे। ब्रिटेन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी को 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के लिए बर्खास्त किया गया है। कदाचार पैनल ने पाया कि अधिकारी ने कई बार मासूम बच्ची को नंगा करके पीटा था।
विज्ञापन
2018 में बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
पुलिस ने बताया कि पैनल इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि रॉस बेन्सन पर अप्रैल और अगस्त 2018 के बीच बच्ची को मारने का आरोप लगाया गया था। बच्ची बेन्सन को जानती थी और जब वह ड्यूटी पर नहीं था, तब ये घटनाएं घटीं। उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। सुनवाई के बाद बेन्सन को बिना किसी नोटिस के बर्खास्त कर दिया गया और पुलिसिंग कॉलेज की प्रतिबंधित सूची में रखा गया है।
कदाचार की जांच हुई थी शुरू
बेन्सन ने लंदन में नॉर्थ वेस्ट बेसिक कमांड यूनिट में काम किया था। साल 2020 की नवंबर में बेडफोर्डशायर पुलिस ने बेन्सन को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था। मगर, सितंबर 2021 में जानकारी दी गई कि आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद बेडफोर्डशायर पुलिस ने मामले को मेट के व्यावसायिक मानकों के निदेशालय को भेज दिया, जिसने कदाचार की जांच शुरू की। शुक्रवार को समाप्त हुई जांच में बेन्सन को कसूरवार पाया गया।
विज्ञापन
क्या बोले लेक्सटन जोन्स?
डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट विल लेक्सटन जोन्स ने बताया, 'मेरी संवेदनाएं पीड़िता के साथ हैं, जिसने आगे आकर बहुत साहस दिखाया। पीसी बेन्सन के भयावह व्यवहार के कारण उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है, एक ऐसा फैसला जिसका मैं पूरी तरह से समर्थन करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह परिणाम एक स्पष्ट संदेश देगा कि हम उन लोगों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे मानकों को बनाए रखने में असफल रहते हैं।