फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: बुरे फंसे स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद, कोरोना को लेकर 'असंवेदनशील' ट्वीट पर भड़के लोग तो मांगी माफी

Sun, 25 Jul 2021 07:42 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

यूनाईटेड किंगडम (यूके) के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इस समय स्व पृथकवास में हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए एक पोस्ट किया, लेकिन इस पोस्ट में उनके शब्दों के चयन ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी। 
विज्ञापन
साजिद जाविद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

51 वर्षीय जाविद ने कहा, लोगों को अब कोरोना वायरस से नहीं डर कर नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया कि सभी लोग टीका लगवाएं और इस जानलेवा वायरस से खुद को सुरक्षित करें। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर आपने अभी तक टीका नहीं लगवाया है तो लगवाएं। हम इस वायरस से डर कर बैठने के स्थान पर इसके साथ जीना सीख रहे हैं।' इस ट्वीट पर लोगों के आपत्ति जताने के बाद जाविद ने रविवार को इसे डिलीट कर दिया। अपने ऊपर लॉकडाउन प्रतिबंधों को लेकर लोगों के प्रति असंवेदनशीलता बरतने के आरोप लगने के बाद उन्होंने एक माफीनामा भी जारी किया। 

विज्ञापन


लेबर पार्टी के शैडो जस्टिस सेक्रेटरी डेविड लैमी ने कहा, 'आपकी सरकार के दौरान एक लाख 29 हजार ब्रिटिश नागरिकों की कोरोना से मौत हो गई। लोग खुद को और अपने परिवारों को सुरक्षित रखने की कोशिशें कर रहे हैं, उन्हें बदनाम मत करिए।' लिबरल डेमोक्रेटिक की स्वास्थ्य प्रक्ता मुनीरा विल्सन ने कहा कि जब कोरोना वायरस से संक्रमित हजारों लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जाविद का ट्वीट अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि जाविद के शब्दों ने हर उस पुरुष, महिला और बच्चे का अपमान है जो दूसरों की सुरक्षा के लिए अपने घर में रहा और जिसने नियमों का पालन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें