फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के छह महीने के अंदर भी ले सकेंगे बूस्टर डोज, सरकार ने की घोषणा

Sat, 30 Oct 2021 08:34 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन में सरकार ने कुछ संवेदनशील समूहों के लिए कोरोना वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज के बीच की अवधि को कम किया है। सरकार ने कहा है कि संवेदनशील लोगों को दूसरी डोज के छह महीने के अंदर भी बूस्टर डोज दी जा सकती है।
विज्ञापन
ब्रिटेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के अलग अलग हिस्सों में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना के 43,467 मामले सामने आए जबकि 186 लोगों की मौत हो गई। इस बीच यहां की सरकार ने शनिवार को 'बूस्टर अभियान' की घोषणा की। ब्रिटेन में सरकार ने कुछ संवेदनशील समूहों के लिए कोरोना वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज के बीच की अवधि को कम किया है। सरकार ने कहा है कि संवेदनशील लोगों को दूसरी डोज के छह महीने के अंदर भी बूस्टर डोज दी जा सकती है। शुक्रवार को घोषित नए दिशानिर्देशों के तहत ऐसे समूह के लोगों को, जिन्हें अलग-अलग समय पर टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है, वे कम से कम पांच महीने बाद अंतिम खुराक ले सकेंगे।

विज्ञापन


सरकार ने की 'बूस्टर अभियान' की घोषणा
सरकार ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने शनिवार को 'बूस्टर अभियान' की घोषणा की। इसके तहत 16 लाख से अधिक लोग, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है और जो बूस्टर डोज के लिए पात्र हैं, उन्हें अगले हफ्ते टीककारण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस फैसले से ऐसे समूहों के अन्य लोगों को भी मदद मिलने की उम्मीद है जो घरों में रहकर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। अब वे एक ही समय में फ्लू और कोविड के टीके लगवा सकेंगे।

हम बूस्टर टीकों के साथ अच्छी प्रगति कर रहे हैं
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, 'हम बूस्टर टीकों के साथ अच्छी प्रगति कर रहे हैं और मैं हर किसी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने टीकाकरण अभियान में इतनी मेहनत की है।' उन्होंने कहा, 'यह अद्यतन मार्गदर्शन सुनिश्चित करेगा कि स्वास्थ्य पेशेवरों के पास बूस्टर कार्यक्रम में आवश्यक लचीलापन हो, जिससे अधिक संवेदनशील लोगों को टीकाकरण की अनुमति मिल सकेगी।' बता दें कि यूके हेल्थ सिक्युरिटी सुरक्षा एजेंसी (यूकेएसए) ने अपनी 'ग्रीन बुक' में सलाह को अद्यतन किया है। 'ग्रीन बुक' में स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए देश में टीकों और टीकाकरण प्रक्रियाओं को लेकर नवीनतम जानकारी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें