फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो यात्री विमान आपस में टकराए, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

Thu, 22 Jul 2021 03:27 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, दुबई

सार

दुबई एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर दो यात्री विमान आज बृहस्पतिवार (22 जुलाई) की सुबह आपस में टकरा गए। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के 6 घंटे बाद यात्रियों को दूसरे विमान से  किर्गिस्तान भेजा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया है। आज यानी बृहस्पतिवार (22 जुलाई) की सुबह एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर फ्लाई दुबई और बहरीन की गल्फ एयर के विमान एक-दूसरे से टकरा गए। हालांकि, दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया किर्गिस्तान
अधिकारियों के मुताबिक, किर्गिस्तान जाने वाले बोइंग का एक विमान (737-800S) दुर्घटना का शिकार हो गया। गनीमत रही कि यह दुर्घटना मामूली थी। घटना के छह घंटे बाद यात्रियों को दूसरे विमान से किर्गिस्तान भेजा गया।

विमान का विंगटिप क्षतिग्रस्त
एयरलाइंस ने कहा कि वह फ्लाई दुबई के अधिकारियों के साथ मिलकर घटना की जांच करेगी। बता दें, टक्कर की वजह से विमान का विंगटिप क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना पर गल्फ एयर ने कहा कि उसके विमान के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


दो घंटे के लिए बंद किया गया रनवे
गल्फ एयर के मुताबिक, वह सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। इधर, दुबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद एक रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि, दो घंटे के बाद रनवे को फिर से खोल दिया गया।

दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
बताते चलें कि दुबई की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का खासा महत्व है और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। हालांकि, कोविड-19 महामारी की वजह से अब पर्यटक बेहद कम आ रहे हैं इसलिए यहां अब पहले से कम विमान उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें