फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत: प्रेमी के साथ पिकनिक मनाने जंगल गई थी छात्रा, कुत्तों ने चीर-फाड़कर मार डाला

Tue, 31 Aug 2021 10:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्रा सिमोन कैवलारो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई हुई थी। दोस्त तो पिकनिक से वापस आ गए, लेकिन सिमोन व उनके प्रेमी ने जंगल में ही रुकने का फैसला किया। 
 
विज्ञापन
dogs - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी इतावली शहर के सैट्रयानो के जंगलों में पिकनिक मनाने गई 20 वर्षीय छात्रा पर जंगली कुत्तों ने हमला कर दिया। छात्रा मदद के लिए चीखती रही, लेकिन उसका प्रेमी वहां से भाग गया। आखिरकार, कुत्तों ने छात्रा को चीर-फाड़ डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, 20 साल की सिमोन कैवलारो इतावली छात्रा थीं। वह अपने दोस्तों व प्रेमी के साथ पिकनिक मनाने गई हुई थीं। दोस्त तो पिकनिक के बाद वापस चले आए, लेकिन सिमोन कैवलारो व उनके प्रेमी ने जंगल में ही घूमने का प्लान बनाया। 

कुत्तों का हमला होते ही प्रेमी झोपड़ी में छिपा
बताया जा रहा है कि पांच से छह कुत्तों के झुंड ने जैसे ही प्रेमी जोड़ों पर हमला किया। ब्वायफ्रेंड अपनी जान बचाकर भाग निकला और एक झोपड़ी में छिप गया, लेकिन सिमाने कैवलारो को कुत्तों ने घेर लिया और हमला कर दिया। कैवलारो मदद के लिए चीखती रहीं। कुत्तों ने उनके शरीर को कई जगह से नोचा। 
विज्ञापन


अस्पताल में तोड़ा दम 
घटना के बाद कैवलारो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद स्थानीय अधिकारी कुत्तों को पकड़ने में जुट गए हैं वहीं पुलिस भी घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन









 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें