पोलैंड के नए प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
- फोटो : ANI
पोलैंड का नए प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने बुधवार को डोनाल्ड टस्क को पोलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। सोशल मीडिया में उनके पद ग्रहण करने के बाद दुनिया के शीर्ष नेताओं ने हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर डोनाल्ड टस्क को बधाई। उन्होंने लिखा, मैं भारत और पोलैंड के बीच दीर्घकालीन और मैत्रीपूर्ण संबंधों को अत्यधिक गहरा करने के लिए मिलकर कमा करने को उत्सुक हूं।
शपथ ग्रहण समारोह में दौरान टस्क ने कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा, हमारी नई सरकार का ट्रेडमार्क होगा। पोलिश संसद के सदस्यों ने सोमवार को देश की संसद में विश्वास मत हारने के बाद पोलौंड के प्रधानमंत्री बनने के लिए डोनाल्ड टस्क का समर्थन किया। रिपोर्ट के मुताबिक पक्ष में 248 और विपक्ष में 201 वोट पड़े, जिससे उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया। करीब दो महीने बाद पूर्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन ने 15 अक्तूबर को हुए राष्ट्रीय चुनाव में जीत हासिल की।
टस्क ने कहा कि मैं पोलिश लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। धन्यवाद पोलैंड, यह एक महान दिन है, मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जो इतने लंबे वर्षों तक गहराई से विश्वास करते रहे कि हम अंधेरे को दूर भगाएंगे, बुराई को दूर भगाएंगे।