फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बाद भारत-अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे - व्हाइट हाउस

Fri, 22 Jan 2021 08:19 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने कहा है कि कमला हैरिस के अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने से भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विदलीय सफल संबंधों का सम्मान करते हैं। गौरतलब है कि बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

बाइडन प्रशासन में भारत-अमेरिका संबंध पर एक सवाल के जवाब में साकी ने कहा, ‘राष्ट्रपति बाइडन कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। वह भारत और अमेरिका में नेताओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे सफल द्विदलीय संबंध का सम्मान करते हैं, उसका महत्व समझते हैं। बाइडन प्रशासन इसे आगे बढ़ाने की दिशा में आशान्वित है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय मूल की कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से यह संबंध और मजबूत होगा।

साकी ने कहा, ‘बाइडन ने उनका (हैरिस का) चुनाव किया है और वह पहली भारतवंशी हैं जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं। निश्चित रूप से यह इस देश में हम सभी के लिए न सिर्फ एक ऐतिहासिक लम्हा है बल्कि इससे हमारे रिश्ते भी और प्रगाढ़ होंगे।’
विज्ञापन


बता दें कि 20 जनवरी को जो बाइडन ने राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। कमला हैरिस पहली अश्वेत और अफ्रीकी-एशियाई महिला हैं, जो अमेरिका के इतने बड़े पद पर आसीन हुई हैँ। कमला हैरिस की मां श्यामला चेन्नई के एक गांव के रहने वाली थीं, इसलिए कमला हैरिस का अमेरिकी की उपराष्ट्रपति बनना किसी गर्व की बात से कम नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें