फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand: कौन हैं पैटोंगटार्न, जिन्होंने कभी मैकडॉनल्ड में किया था काम; अब बनीं थाईलैंड की प्रधानमंत्री

Sat, 17 Aug 2024 11:07 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

पूर्व प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को हाल ही में नैतिकता के उल्लंघन मामले में अदालत के फैसले के बाद हटा दिया गया था। कल हुए संसदीय वोट में सांसदों ने पैटोंगटार्न शिनावात्रा को देश का पीएम चुना है। 
विज्ञापन
Paetongtarn Shinawatra - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा अपने देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण नाम बन चुकी हैं। वह शिनावात्रा परिवार से थाईलैंड की कमाल संभालने वाली तीसरी नेता बन गई हैं। इससे पहले उनके पिता थाकसिन शिनावात्रा और उनकी बुआ यिंगलुक शिनावात्रा यह पद संभाल चुकी हैं। 37 साल में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही वह इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की नेता बन गई हैं। 

विज्ञापन


310 सांसदों का मिला समर्थन
नैतिकता के उल्लंघन मामले में कोर्ट के निर्णय के बाद पूर्व प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को हाल ही में हटा दिया गया था। शुक्रवार को संसदीय वोट में सांसदों ने शिनावात्रा को देश का पीएम चुना है। पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड के इतिहास में दूसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। पैंटोंगटार्न थाईलैंड की सत्तारूढ़ पार्टी फेउ थाई की नेता हैं। वह निर्वाचित सांसद नहीं हैं। पीएम पद का उम्मीदवार होने के लिए उनका सांसद होना जरूरी नहीं है। प्रधानमंत्री पद के लिए पैटोंगटार्न एकमात्र उम्मीदवार थीं। संसद में उनके पक्ष में 310 वोट पड़े, जबकि 145 सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट दिया। 27 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

कौन हैं पैटोंगटार्न शिनावात्रा?
पैटोंगटार्न थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं। इंग उपनाम से जानी जाने वाली पैटोंगटार्न ने थाईलैंड के प्रतिष्ठित चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान और ब्रिटेन से होटल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की। 17 साल की उम्र में वह तब सुर्खियों में आई थी जब मास्टर की पढ़ाई के दौरान उन्होंने मैकडॉनल्ड्स में पाार्ट टाइम नौकरी की। इसी दौरान थाईलैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री और उनके पिता के कार्यस्थल पर अचानक उतार-चढ़ाव आने से वह सुर्खियों में आ गई।
विज्ञापन


होटल के सीईओ के रूप में भी किया काम
पैटोंगटार्न का सफर यहीं नहीं रुका। उन्होंने रैंड डेवलपमेंट कंपनी होटल के सीईओ के रूप में भी काम किया, जहां उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल को निखारा। वे इस पद पर तब तक रहीं जब तक कि उन्होंने राजनीति में पूरी तरह से कदम नहीं रखा। 

दो बच्चों की मां हैं नई पीएम
पैटोंगटार्न ने कमर्शियल पायलट पिडोक सूकसावास से शादी की। दंपती के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे को उन्होंने ने पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान जन्म दिया था। 



साल 2021 में आई राजनीति में 
2021 में, उन्होंने फिउ थाई पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इस कदम ने उनके जीवन में एक नया मोड़ लाया, और जल्द ही वे पार्टी के भीतर एक प्रमुख नेता बन गई। 2023 के चुनाव में, वे फिउ थाई पार्टी का महत्वपूर्ण चेहरा बनीं। उन्होंने कम उम्र में ही देखा कि कैसे उनके पिता को राजनीतिक संघर्षों के कारण देश छोड़ना पड़ा और परिवार को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

साल 2023 के चुनावों में जब वह फेउ थाई के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में से एक थीं। अपनी गर्भावस्था के आखिर तक पैटोंगटार्न शिनावात्रा पूरे थाईलैंड में चुनाव प्रचार करती नजर आई थीं। मगर, मतदान के दिन से ठीक दो हफ्ते पहले उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। 

इस कंपनी के शेयर में बड़ी हिस्सेदारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में वह फर्म एससी एसेट कॉर्प पीसीएल की सबसे बड़ी शेयरधारक हैं, जिनकी 28.5 फीसदी हिस्सेदारी (लगभग 152 मिलियन डॉलर) है। 

देश को आगे ले जाऊंगी: पैंटोंगटार्न
संसद में वोटिंग के बाद बैंकॉक में पार्टी कार्यालय में पैटोंगटार्न ने कहा कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रही हैं और खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं लोगों को भरोसा दिला पाऊंगी कि हम नए अवसर और अच्छे जीवन जीने के लिए जरूरी चीजों को पा सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाऊंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें