फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: तालिबान मंत्री का पाकिस्तान दौरा शुरू, होगी आर्थिक संकट पर चर्चा

Thu, 11 Nov 2021 01:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा कि मुत्तकी के इस दौरे के दौरान व्यापार वृद्धि, व्यापार पारगमन और सीमापार चल रही अस्थिरता आदि मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
Afghanistan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi - फोटो : Twitter@zainab_moh14
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा नियुक्त विदेशी मामलों के मुखिया और कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने बुधवार को पाकिस्तान दौरा शुरू कर दिया। वे यहां व्यापार और अन्य मामलों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि तालिबान विदेशों में अपनी संपत्ति पर लगे प्रतिबंध हटाने और वैश्विक मान्यता पाना चाहता है ताकि देश में आर्थिक संकट को रोका जा सके।

मुत्तकी इस्लामाबाद में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जिसमें पाक-अफगानिस्तान रिश्तों पर खास ध्यान दिया जाएगा। पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि मुत्तकी के इस दौरे के दौरान व्यापार वृद्धि, व्यापार पारगमन और सीमापार चल रही अस्थिरता आदि मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।

हालांकि पाक ने तालिबान के सत्ता में आने के बाद उसे औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है लेकिन वह फिर भी तालिबान सरकार के लोगों से मेल-मुलाकात करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें