फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकतवर: ताइवान ने वायुसेना के बेड़े में शामिल किए शक्तिशाली एफ-16वी लड़ाकू विमान, चीन से खतरों के बीच राष्ट्रपति त्साई ने लिया फैसला

Thu, 18 Nov 2021 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रपति त्साई ने बताया कि उन्नत विमान अमेरिका के रक्षा उद्योग के साथ ताइवान के सहयोग की ताकत को दिखाता है। यह ऐसे समय में वायुसेना में शामिल किए गए हैं जब इस द्वीप का दर्जा अमेरिका-चीन संबंधों में तनाव की मुख्य वजह है।
विज्ञापन
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेंग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान ने अपनी वायुसेना में एफ-16 लड़ाकू विमान के सबसे हाई वर्जन तैनात किए हैं। स्व-शासित द्वीप ने चीन से बढ़ते खतरों को देखते हुए अपनी रक्षा क्षमताएं बढ़ा दी हैं। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने गुरुवार को चियाली में वायुसेना अड्डे पर 64 उन्नत एफ-16वी लड़ाकू विमानों को बेड़े में शामिल किया। यह विमान ताइवान के कुल 141 एफ-16 ए/बी विमानों का हिस्सा है जो इस विमान का पुराना मॉडल है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति त्साई ने बताया कि उन्नत विमान अमेरिका के रक्षा उद्योग के साथ ताइवान के सहयोग की ताकत को दिखाता है। यह ऐसे समय में वायुसेना में शामिल किए गए हैं जब इस द्वीप का दर्जा अमेरिका-चीन संबंधों में तनाव की मुख्य वजह है। चीन ने ताइवान के बफर जोन में लड़ाकू विमान भेजकर तनाव बढ़ा दिया है। चीन ने ताइवान पर अपने दावे की आवाज बुलंद कर दी है और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस सप्ताह एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा कि इस द्वीप पर चीन के दावे को दी जानी वाली चुनौतियों का मतलब आग से खेलने जैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें