फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया खतरा: कोरोना वायरस का सुपर वैरिएंट भी दे सकता है दस्तक  

Tue, 24 Aug 2021 06:19 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला रिसर्च डेस्क

सार

स्विट्जरलैंड के बासेल स्थित फेडरल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के के इम्युनोलॉजिस्ट डॉ. साई रेड्डी का कहना है कि सुपर वैरिएंट जब दस्तक देगा तो सिर्फ टीकों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का सुपर वैरिएंट भी दस्तक दे सकता है, जो नया खतरा होगा। खतरनाक बात ये है कि नया सुपर वैरिएंट मौजूदा सभी वैरिएंट को अपने भीतर समाहित कर सकता है। स्विट्जरलैंड के बासेल स्थित फेडरल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के के इम्युनोलॉजिस्ट डॉ. साई रेड्डी का कहना है कि सुपर वैरिएंट जब दस्तक देगा तो सिर्फ टीकों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। बचने के लिए अधिक असरदार और सुरक्षित वैक्सीन बनानी होगी। दक्षिण अफ्रीका में बीटा और ब्राजील में मिला गामा वैरिएंट टीके को धोखा देने में सक्षम है।
विज्ञापन


कोविड-22 अधिक घातक हो सकता है...डॉ. रेड्डी बताते हैं कि कोरोना कब खत्म होगा, तय नहीं। ऐसे में कोविड-19 भी कोविड-22 बन सकता है जो अधिक घातक हो सकता है। डॉ. रेड्डी बताते हैं कि सुपर वैरिएंट के आने पर सभी लोग खतरे में होंगे, क्योंकि वायरस इम्युनिटी को तोड़ने के हिसाब से ही खुद को तैयार करेगा।

टीका न लगवाने वाले सुपर स्प्रेडर...डॉ. रेड्डी बताते हैं कि दुनिया में टीकाकरण की दर संक्रमण दर से कम है। टीका लगवाने वाले भी संक्रमित हो रहे पर उन्हें खतरा कम है। टीका नहीं लगवाने वाले संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे लोग सुपर स्प्रेडर हो सकते हैं। दुनिया के लिए टीका न लगवाने वाले लोग खतरनाक साबित होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें