फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: भारतीय-चीनी मूल के दंपती के खिलाफ नस्ली टिप्पणी पर व्याख्याता ने मांगी माफी

Fri, 09 Jul 2021 10:29 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, सिंगापुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

सिंगापुर में एक पॉलीटेक्निक के पूर्व व्याख्याता ने भारतीय-चीनी मूल के दंपत्ति के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने पर शुक्रवार को माफी मांग ली। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


चैनल न्यूज एशिया की खबर में शुक्रवार को कहा गया कि टेन बून ली की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित व प्रचारित हो रहा था, जिसके बाद उसके नियोक्या एनजी एन पॉलीटेक्निक (एनपी) ने पिछले महीने के शुरू में उसे निलंबित किया और बाद में उसे बर्खास्त कर दिया था।

टेन ने एक बयान में कहा कि पांच जून 2021 को सार्वजनिक तौर पर मेरा सामना देव प्रकाश और उनकी पार्टनर जैक्लीन हो से हुआ। इस दौरान मैंने संकर-सांस्कृतिक संबंधों को लेकर कई अवांछनीय टिप्पणियां कीं। वे टिप्पणियां अस्वीकार्य थीं। मैंने जो कहा था उसके लिए मुझे बेहद खेद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस शाम जो हुआ वह मेरे स्वाभाव से इतर था। मैं एक व्यक्तिगत मामले में उलझा हुआ था और उसे लेकर बेहद दुखी था। फिर भी, मेरी व्यक्तिगत समस्याएं मेरे कृत्य के लिए कोई बहाना नहीं हैं।

चैनल ने टेन को उद्धृत करते हुए कहा कि मैंने प्रकाश और हो तथा उनके परिवार से माफी मांगी है। मैं अब व्यापक सिंगापुरी समुदाय के उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें मैंने अपने शब्दों से आहत किया और ठेस पहुंचाई है। 
विज्ञापन


प्रकाश द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में टेन को जोड़े से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें 'अपनी नस्ल' के लोगों के साथ रिश्ते रखने चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें