कोरोना अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि कई देशों में लागू पाबंदियों में ढील देने की शुरुआत हो गई है। सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय व्यापार शुरू करने की चर्चा है। हालांकि, देश के स्वास्थ्य मंत्री ने आशंका जताई कि कारोबार शुरू होने से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओं ये कुंग ने आशंका जताई है कि विदेशों से कारोबार शुरू करने पर देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने यह भी बताया कि कंपनियों को विकसित करने के लिए हमें लोगों को आने की अनुमति और विदेश जारी की छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओंग ये कुंग ने कहा कि कोरोना के मामले अगर इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले समय में लोगों के सामने रोजगार और आजीविका चलाने के संकट खड़े हो जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का सबसे ज्यादा फोकस टीकाकरण अभियान को तेज करना है। कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर अगले मंगलवार से चार चरणों वाला अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत यात्रा प्रतिबंधों में कुछ ढील दी जाएगी। टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों और उनके परिजनों को देश के बाहर आने जाने की मंजूरी मिल सकती है।