फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine war: यूक्रेन का मॉस्को-कुर्स्क में हवाई हमला, रूस का दावा- सुरक्षा बलों ने नष्ट किए 158 ड्रोन

Sun, 01 Sep 2024 01:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस-यूक्रेन युद्ध दो साल से अधिक समय से जारी है। फिलहाल यह जंग थमती नजर नहीं आ रही है। यूक्रेनी हमलों से पहले रूस ने सोमवार 26 अगस्त को कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों में ड्रोन और मिसाइल दागे। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी बलों ने यूक्रेन के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार देर रात हवाई सुरक्षा बलों ने यूक्रेन के 158 ड्रोनों को नष्ट कर दिया। उनमें से दो मॉस्को शहर के ऊपर और नौ आसपास के क्षेत्रों में थे। कुर्स्क क्षेत्र में 46 ड्रोन थे। बता दें कि यह वही क्षेत्र है, जहां यूक्रेन ने हाल के हफ्तों में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद घुसपैठ की थी। 
विज्ञापन


यूक्रेनी ड्रोन हमलों ने इस लड़ाई को रूस के क्षेत्र में ला दिया। साल की शुरुआत से ही यूक्रेन ने क्रेमलिन के हमले को रोकने के लिए रूसी धरती पर हवाई हमले तेज कर दिए। उन्होंने रिफाइनरियों और तेल टर्मिनलों को निशाना बनाया।

पिछले महीने रूस ने किया था हमला
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध दो साल से अधिक समय से जारी है। फिलहाल यह जंग थमती नजर नहीं आ रही है। यूक्रेनी हमलों से पहले रूस ने सोमवार 26 अगस्त को कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों में ड्रोन और मिसाइल दागे। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी बलों ने यूक्रेन के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया था। यूक्रेनी सेना ने बताया था कि हमले आधी रात के आसपास शुरू हुए। उनका कहना था कि कई हफ्तों बाद इतने बड़े पैमाने पर हमला किया गया है और देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। 
विज्ञापन


वायु सेना के अनुसार, रूसी ड्रोन के कई समूह यूक्रेन के पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई और शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह छह बजे से ठीक पहले देश भर में हवाई हमले के सायरन बज गए। कीव के मेयर विताली क्लिट्सको ने बताया कि राजधानी के कई जिलों से बिजली गुल थी। फिर उन्होंने संकेत दिया कि शहर के दाहिने किनारे पर पानी की आपूर्ति के मुद्दे थे। खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, वहां भी विस्फोट हुए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें