फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस: कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप फटा, नौ लोगों की मौत

Mon, 09 Aug 2021 11:15 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

रूस के रिपब्लिक क्लिनिकल अस्पताल में कोरोना रोगी भर्ती थे। उसी दौरान ऑक्सीजन पाइप का टूट गया और ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोनावायरस के नौ रोगियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑक्सीजन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के उत्तरी ओसेशिया गणराज्य में सोमवार को राजधानी व्लादिकाव्काज के एक अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ऑक्सीजन पाइप फटने से नौ कोरोनोवायरस रोगियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक रूसी समाचार के अनुसार व्लादिकाव्काज के रिपब्लिक क्लिनिकल अस्पताल में कोरोना रोगी भर्ती थे। उसी दौरान ऑक्सीजन पाइप का टूट गया और ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोनावायरस के नौ रोगियों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के कारण दुर्घटना के समय 71 मरीज गहन निगरानी में थे, जिनमें 13 को वेंटिलेटर पर रखा था। इनमें से नौ लोगों की मौत हो गई। मरीजों को समय पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाई, इस कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में उत्तरी ओसेशिया गणराज्य को अपने अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में कोई समस्या नहीं है। रूस ने अपने कोरोनोवायरस अस्पतालों में कई दुर्घटनाओं को देखा है जिससे महामारी के दौरान मरीजों की मौत हुई है।

जून में भी मास्को के दक्षिण-पूर्वी रूसी शहर रियाजान में एक अस्पताल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक वेंटिलेटर में आग लगने का कारण माना गया था।

पिछले साल मई में मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के अस्पतालों में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई थी, माना जाता है कि खराब वेंटिलेटर के कारण भी आग लगी थी। कोरोनोवायरस मामलों के मामले में रूस दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें