फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान चुनावः मतगणना में अशरफ गनी आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार पूर्व वित्त मंत्री अशरफ गनी राष्ट्रपति हामिद करजई के उत्तराधिकारी हो सकते हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार 14 जून को हुए दूसरे चरण के मतदान में गनी को 56.44 फीसदी मत मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह को 43 प्रतिशत मत मिले हैं।

परिणामों की घोषणा करते हुए स्वतंत्र चुनाव आयुक्त अहमद यूसुफ नूरिस्तानी ने कहा है कि अभी तक सारे मतों की गणना नहीं हुई है और इसी महीने बाद में अंतिम आंकडे आने तक बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन


अब तक पहले चरण के मतदान में डॉक्टर अब्दुल्लाह आगे रहे थे और उन्होंने चुनाव में बडे़ पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया था। कई मतदान केंद्रों पर मतों की फिर से गणना की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

अब्दुल्लाह ने लगाया धांधली का आरोप

नूरिस्तानी ने माना कि चुनाव प्रक्रिया में खामियां थीं और कुछ चुनाव पर्यवेक्षक निष्पक्ष नहीं थे।

चुनाव के लिहाज से यह साल अफगानिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ज्यादातर विदेशी सैनिक 2014 के अंत तक देश छोड़कर चले जाएंगे।

डॉक्टर अब्दुल्लाह 2009 के चुनाव से भी हट गए थे और उन्होंने बडे पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें