फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में आतंकियों की घुसपैठ के बाद मारावी शहर बंद

Mon, 29 May 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलीपींस में आतंकवादी की घुसपैठ के डर चलते मारावी शहर को बंद कर दिया गया है। डर के कारण लोगों फिलीपीन के ईलिगन शहर की ओर विस्थापित हो रहे है। मारावी शहर को इस्लामिक उग्रवादियों के कारण बंद कर दिया गया है। पिछले सात दिनों से फिलीपीन के मारावी शहर में सेना और आतंकियों के बीच संघर्ष जारी है जिसके कारण वहां के लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


फिलीपीन का मारावी शहर बीते साथ दिनों से माउते आतंकी संगठन के कब्जे में है। शहर में रहने वाले करीब 2 लाख लोगों ने शहर को छोड़ दिया है और वह ईलिगन शहर की ओर विस्थापन कर रहे हैं। इस बीच चौथे मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के प्रमुख कर्नल एलेक्स एडुका ने सात दिनों से चल रहे इस संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा कि हम अभी नहीं जान पाये हैं कि मारावी शहर में क्या चल रहा है।

हम लोगों की सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि कुछ आतंकी संगठन शहर में घुस गये हैं और आतंकी गतिविधियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विद्रोहियों के ईलिगन शहर में जाते हुए भी पकड़ा गया है मगर पकड़े गये आतंकियों से कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। सेना और आतंकियों के बीच चल रहे संघर्ष में गुरूवार तक करीब 20 सुरक्षा बल के सेनिकों और 19 स्थानीय नागिरकों के साथ 6 आंतिकयों के के मारे जाने की खबर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें