फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ उत्तर कोरिया की एक और नापाक कोशिश, फिर किया मिसाइल परीक्षण

Mon, 29 May 2017 10:41 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने एक और बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। ये मिसाइल उत्तर कोरिया की तरफ से जापान सागर में गिरी। तमाम अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण कर रहा है और ये इस साल का उसका नौवां परीक्षण है।
विज्ञापन


दो हफ्ते पहले ही उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया था। उस मिसाइल परीक्षण के बारे में कहा गया था कि वह अलग तरह की मिसाइल थी जो परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताई थी। आबे ने कहा था कि उत्तर कोरिया को बार-बार उकसावे वाली कार्रवाई से रोकने के लिए जापान अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन


हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया को मिसाइल परीक्षण नहीं करने की चेतावनी दी थी। सुरक्षा परिषद ने जोर देकर कहा था कि उत्तर कोरिया तत्काल प्रतिबद्धता दिखाते हुए परमाणु हथियारों से खुद को अलग कर ले।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी चीन से उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था। साथ ही ट्रंप ने उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से भी इनकार नहीं किया था, हालांकि अमरीकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा था कि इस तरह का संघर्ष विनाशकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें