फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syria: सीरिया को हर दिन दो मिलियन क्यूबिट मीटर प्राकृतिक गैस भेजेगा कतर, बढ़ाई जाएगी बिजली की आपूर्ति

Fri, 14 Mar 2025 04:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क।

सार

Syria: कतर सीरिया को प्राकृतिक गैस भेजेगा, जिससे वहां प्रतिदिन 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा और बिजली संकट कम हो सकेगा। सीरिया की अर्थव्यवस्था और बिजली उत्पादन को 14 साल के युद्ध और पश्चिमी प्रतिबंधों ने गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर सीरिया को प्राकृति गैस की आपूर्ति करेगा ताकि वहां प्रति दिन 400 मेगावाट बिजली क उत्पादन किया जा सके। यह कदम सीरिया में बिजली के गंभीर संकट को दूर करने के लिए उठाया जा रहा है। सीरिया की सरकारी समचार एजेंसी सना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सीरिया के अंतरिम बिजली मंत्री ओमर शाकरूक ने कहा कि कतर से मिलने वाली प्राकृतिक गैस की मदद से बिजली की आपूर्ति को दो घंटे से बढ़ाकर चार घंटे प्रतिदिन किया जा सकेगा। समझौते के तहत कतर हर दिन दो मिलियन क्यूबिट मीटर प्राकृतिक गैस दमिश्क के दक्षिण में स्थित दीर अली बिजली घर भेजेगा। यह प्राकृतिक गैस जॉर्डन से गुजरने वाली पाइपलाइन के जरिए पहुंचाई जाएगी। 

ये भी पढ़ें: Syria: सीरिया में अलवी समुदाय पर हिंसा तेज, असद समर्थकों और नई सरकार के बीच खूनी संघर्ष; सैंकड़ों लोगों की मौत

वहीं, कतर की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि यह पहल कतर विकास कोष और जॉर्डन के उर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भी सहयोग कर रहा है। इसका मकसद सीरिया में बिजली की कमी को दूर करना और उसके ढांचे में सुधार करना है। 

सीरिया की अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाएं करीब 14 वर्षों के गृह युद्ध और बशर अल-असद की सरकार पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसमें बिजली उत्पादन भी शामिल है। जिन लोगों के पास पैसे होते हैं, बिजली की कमी को पूरा करने के लिए वे सौर उर्जा और निजी जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि बाकी अधिकांश लोग ज्यादातर समय बिना बिजली के रहते हैं। 

ये भी पढ़ें: Syria: सीरिया ने असद समर्थकों के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई को रोका, तटीय क्षेत्र में हो रही हिंसा थमेगी

पिछले साल दिसंबर में विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया था और असद को सत्ता से हटा दिया गया था। इसके बाद से सीरिया के नए शासक उस क्षेत्र पर फिर से नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं, जो युद्ध के दौरान कई छोटे-छोटे हिस्सों में बंट गया था। सीरिया के पुनर्निर्माण को लेकर 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया था कि कम से कम 250 मिलियन डॉलर की जरूरत होगी, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह राशि 400 अरब डॉलर तक की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

 
अमेरिका सीरिया की अंतरिम सरकार और वर्तमान राष्ट्रपति अहमद अल-शारा को लेकर सतर्क है, जो हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के पूर्व नेता हैं। वॉशिंगट एचटीएस को एक आतंकवादी संगठन मानता है और प्रतिबंध नहीं हटा रहा है। हालांकि, जनवरी में अमेरिकी ने कुछ प्रतिबंधों में ढील दी थी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें