फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: अरब नेताओं के अवैध शिकार का वीडियो बनाने वाले पत्रकार की हत्या, अंतरराष्ट्रीय संस्था ने की स्वतंत्र जांच की मांग

Sun, 07 Nov 2021 07:36 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

नाजिम ने अपनी वीडियो में खाड़ी से अवैध शिकार के लिए पाकिस्तान आने वाले अरबों को लेकर खुलासा किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में आरएसएफ ने बयान जारी कर कहा है कि दोषियों की पहचान की जानी चाहिए और उसे न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकार नाजिम जोखियो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब नेताओं के अवैध शिकार का वीडियो बनाने वाले करांची के पत्रकार नाजिम जोखियो की हत्या मामले में अंतरराष्ट्रीय संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) ने स्वतंत्र जांच की मांग की है। आरएसएफ ने बयान जारी कर कहा है कि दोषियों की पहचान की जानी चाहिए और उसे न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। नाजिम कराची के मलिर इलाके का रहने वाला था।

विज्ञापन


दरअसल, बीते बुधवार को नाजिम ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। नाजिम ने अपनी वीडियो में खाड़ी से अवैध शिकार के लिए पाकिस्तान आने वाले अरबों को लेकर खुलासा किया था। उसने वीडियो में कहा था, 'मुझे डर नहीं है। मुझे धमकियां मिल रही हैं और मैं माफी नहीं मांगूंगा।' इसके कुछ घंटे बाद ही उनका शव बरामद किया गया था, जिस पर मारपीट और यातनाओं के निशान थे। 

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मेमन गोथ थाना प्रभारी खालिद अब्बासी ने कहा कि वीडियो क्लिप पोस्ट किए जाने के कुछ घंटे बाद जोखियो का शव (3 नवंबर को) मिला। जोखियो का शव सिंध प्रांत के जाम गोठ में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के विधायक जाम अवैस के फार्महाउस के पास से बरामद किया गया।
विज्ञापन


जोखियो के भाई अफजल ने आरोप लगाया है कि अवैस हत्या में शामिल था, क्योंकि विधायक नाराज थे क्योंकि अरब उनके मेहमान थे। हालांकि, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जोखियो ने संकटग्रस्त प्रजाति एशियाई हूबारा बस्टर्ड के शिकार पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से वीडियो बनाया था। बस्टर्ड बर्ड का शिकार पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर प्रतिबंधित है।

पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से अवैध शिकार की प्रथा धरल्ले से चल रही है। 2014 में, बलूचिस्तान प्रांत में 21 दिनों के शिकार अभियान के दौरान सऊदी अरब के राजकुमार फहद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के 2100 से अधिक हुबारा बस्टर्ड का शिकार करने के बाद हंगामा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें