फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 शिखर सम्मेलन: इटली जाते वक्त पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरा पीएम मोदी का विमान, इसी रास्ते से लौटेगा वापस

Sun, 31 Oct 2021 05:13 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीवीआईपी विमान शुक्रवार को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा। वापसी के समय भी यह विमान इस्लामाबाद से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद इसी मार्ग से लौटेगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी का विमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इटली जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीवीआईपी विमान शुक्रवार को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा। वापसी के समय भी यह विमान इस्लामाबाद से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद इसी मार्ग से लौटेगा। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के विमान बोइंग 777, 300ईआर, के7006 ने बहावलपुर में पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, तुरबत और पंजगुर के ऊपर से गुजरा तथा ईरान और तुर्की होते हुए इटली पहुंचा। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी समूह 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को इटली पहुंचे। सीएए के प्रवक्ता के मुताबिक, ग्लासगो में जलवायु सम्मेलन के बाद भारत लौटने के क्रम में प्रधानमंत्री मोदी का विमान फिर से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध को स्वीकारा
नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) सूत्रों के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से मोदी की विशेष उड़ान के लिए उसके हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी। पाकिस्तान ने भारत का यह अनुरोध स्वीकार कर लिया और भारत के प्रधानमंत्री को अपने हवाई क्षेत्र से होकर जाने की इजाजत दी। वहीं, अखबार के मुताबिक इससे पहले, एक भारतीय वाणिज्यिक विमान ने भी आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग किया था। पिछले महीने, प्रधानमंत्री मोदी का विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र होते हुए अमेरिका गया था। पाकिस्तान से अनुमति मिलने के बाद उसके हवाई क्षेत्र का उपयोग किया गया था। वहीं, अक्तूबर 2019 में पाकिस्तान ने सउदी अरब जाने के लिए मोदी की उड़ान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने देने के भारत के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें