फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों के लिए खुले अमेरिका के दरवाजे: कोरोना के दोनों टीके ले चुके लोगों को 8 नवंबर से मिलेगी एंट्री

Fri, 15 Oct 2021 07:44 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में मार्च 2020 से ही विदेशियों के आने पर पाबंदी है। तब ट्रंप प्रशासन ने महामारी के प्रसार को रोकने के मकसद से यात्राओं रोकने का फैसला ले लिया था।
विज्ञापन
विदेशियों के लिए खुले अमेरिका के दरवाजे - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका 8 नवंबर से विदेश से आ रहे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल देगा। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जिन लोगों ने भी कोरोना की दो डोज ली हैं, उन्हें अमेरिका में आने की इजाजत होगी। 
विज्ञापन


अमेरिका में मार्च 2020 से ही विदेशियों के आने पर पाबंदी है। तब ट्रंप प्रशासन ने महामारी के प्रसार को रोकने के मकसद से यात्राओं रोकने का फैसला ले लिया था। जहां जमीनी सीमाओं पर सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही आने की अनुमति थी, वहीं हवाई यात्राएं भीं सीमित संख्या में बायो-बबल के दायरे में रहकर संचालित की जा रही थीं। 

इससे पहले मंगलवार को ही अमेरिका ने कहा था कि वह कनाडा और मेक्सिको के साथ अपने जमीनी बॉर्डर को खोल लेगा, लेकिन यहां भी सिर्फ दोनों टीके ले चुके लोगों को आने की इजाजत की बात कही गई थी। माना जा रहा है कि अमेरिका के इस फैसले से दुनियाभर में हवाई कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें