भारत द्वारा पाक को अलग-थलग करने की कोशिशों से पाकिस्तानी हुक्मरानों पर जबरदस्त दबाव पड़ा है। इस दबाव का असर यह हुआ है कि पाक ने दुनिया में अपनी धर्म निरपेक्ष नीति बताने के लिए हिंदुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है।
इस्लामाबाद की प्रशासनिक इकाई ने राजधानी में हिंदुओं को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट बनाने और मंदिर बनाने के लिए जगह उपलब्ध करा दी गई है।
इस्लामाबाद के डिप्टी मेयर जीशान नकवी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हिंदुओं को न सिर्फ श्मशान घाट व मंदिर के लिए जगह दी गई है बल्कि उन्हें एक सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए भी स्थान आवंटित किया गया है। अब तक हिंदू समुदाय के लोग पाकिस्तान में अंतिम संस्कार के लिए बौद्धों के श्मशान घाट का इस्तेमाल करते थे।