फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुरान' नापाक करने के आरोप में की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में कुरान को कथित रूप से नापाक करने के आरोप में एक ईसाई जोड़े की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मंगलवार को यह घटना पूर्वी पाकिस्तान में लाहौर से 60 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के कोट राधा किशन में हुई। पुलिस के अनुसार स्थानीय मुसलमानों के एक गुट ने इस घटना को अंजाम दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ़ ने इन हत्याओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने पुलिस को ईसाई समुदाय वाले इलाकों में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का यह ताजा मामला है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि स्थानीय पुलिस ने ईसाई जोड़े को बचाने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मी संख्या में काफी कम थे और उग्र भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें