फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हिंदू परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, चाकू और कुल्हाड़ी से काट दिए गले

Sat, 06 Mar 2021 07:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम किया तो देश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की जघन्य वारदात हो गई। रहीम यार खान जिले में एक हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं में भय फैल गया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान: प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई।  घटना रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर अबुधाबी कॉलोनी में हुई। 

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता बिरबल दास ने बताया कि जघन्य हत्या की यह वारदात रामचंद मेघवाल के परिवार में हुई। वे टेलरिंग की दुकान चलाते थे। पांच लोगों की नृशंस हत्या के बाद पाकिस्तान में एक बार पुन: अल्पसंख्यक हिंदुओं में भय व्याप्त हो गया। 

पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार मेघवाल परिवार के सभी लोगों का गला रेता गया। पुलिस ने घर से चाकू और कुल्हाड़ी बरामद की है। माना जा रहा है कि हमलावरों ने वारदात में इन्हीं का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


रामचंद मेघवाल की उम्र 35-36 साल की बताई गई है। वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक जिंदगी बीता रहे थे, लेकिन आतंकियों को यह रास नहीं आया। हमलावर कौन थे और हत्या की वारदात क्यों की गई? यह अभी पता नहीं चला है। 

पाकिस्तान में हिंदुओं को निशाना बनाने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कभी उनकी दुकानें लूटीं जाती हैं तो कभी उनकी बहन-बेटियों की अस्मत। कभी उनके धर्मस्थलों को ध्वस्त किया जाता है। बलपूर्वक धर्मांतरण व दुष्कर्म की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। इमरान सरकार के लिए कट्टरपंथियों पर लगाम लगाना मुश्किल होता जा रहा है। 
विज्ञापन


पिछले साल आए 100 हिंदू पहुंचे थे भारत
पिछले साल फरवरी में अटारी के रास्ते भारत पहुंचे लगभग 100 हिंदुओं के समूह ने वहां हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों को खुलकर बताया था। पाकिस्तान से आए इन हिंदू परिवारों में महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ-साथ युवा लड़कियां भी शामिल थीं। उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने पाकिस्तानी हिंदुओं का जीवन दूभर कर दिया है। पाक में इंसानियत खत्म हो चुकी है। वे इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को बोलकर आए हैं कि वह भारत में ही बसना चाहते हैं। ये अपने साथ मृत परिजनों की अस्थियां भी लेकर आए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें